जूतों के पहाड़ से घर बन गया है कबाड़खाना? इस ट्रिक से बनाएं सस्ती-टिकाऊ शू-रैक

03 April 2026

Credit: Credit Name

आजकल सभी को जूतों और चप्पलों का शौक होता है. ऑफिस के लिए अलग, जिम के लिए अलग, शादी-पार्टी के लिए अलग और घर में पहनने के लिए अलग.

Photo: Pexels

ऐसे में घर का एक कोना हमेशा ऐसा होता है जहां चप्पलों और जूतों का अंबार लगा रहता है और वे हर तरफ बिखरे रहते हैं.

Photo: Pexels

यूं तो हम सभी के घरों में शू-रैक होती हैं, लेकिन जूतों की बढ़ती संख्या के आगे वे अक्सर छोटी पड़ जाती हैं. अगर आपके घर की भी यही हालत होती है, तो ये खबर आपके लिए है.

Photo: Pexels

हम आपको जूतों और चप्पलों को रखने का एक ऐसा देसी जुगाड़ बताने वाले हैं, जिसे जानकर आप महंगे फर्नीचर पर हजारों रुपये खर्च करना बंद कर देंगे.

Photo: AI Generated

आप कबाड़ में पड़े पुराने लकड़ी के पैलेट्स (लकड़ी के फट्टे) का इस्तेमाल करके एक कमाल का डीआईवाय शू-रैक तैयार कर सकते हैं. ये ना केवल जूतों को ढंग से रखेगा, बल्कि आपके घर को 'विंटेज' लुक भी देगा.

Photo: AI Generated

क्या-क्या चाहिए? मेजरिंग टेप, पेंसिल, लोहे की रॉड, हाथ वाली आरी, कील और हथौड़ा, ग्राइंडिंग मशीन, सैंडपेपर, सेफ्टी ग्लव्स और चश्मा.

Photo: Pexels

कैसे बनाएं पैलेट से शू शेल्फ? 1. इसे बनाने से पहले आपको ये तय करना होगा कि आपको इसमें कितने जूते रखने हैं. उसी हिसाब से शेल्फ की ऊंचाई और चौड़ाई तय कर लें, ताकि बाद में जगह की दिक्कत न हो.

Photo: Pexels

2. लकड़ी के फट्टे को अच्छी तरह साफ करें. रेगमार्क से इसे रगड़ें ताकि लकड़ी की फांस निकल जाए और वह चिकनी हो जाए. 3.  अगर लकड़ी का फट्टा बहुत बड़ा है, तो उसे अपनी जरूरत के हिसाब से काट लें. आप पैलेट्स के बीच के गैप का इस्तेमाल सीधे जूते फंसाने के लिए कर सकते हैं.

Photo: Pexels

4. इसे अपने कमरे के रंग से मैच करता हुआ पेंट करें. अगर आपको लकड़ी का नेचुरल लुक पसंद है, तो बस एक लेयर वार्निश लगा दें. 5. इसे सीधे दीवार के सहारे खड़ा कर दें या फिर मजबूती के लिए ड्रिल करके फिक्स कर दें.

Photo: Pexels

Read Next