एक छोटी गलती और ढोकला हो जाता है खराब! जानिए बाजार जैसा स्पंजी-टेस्टी बनाने का तरीका

01 April 2026

Photo: ITG

आजकल लोग हर चीज घर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं. चाहे फिर वो पिज्जा हो या फिर इडली. इन्हीं में से एक डिश है ढोकला, जो लोगों को खानी बहुत पसंद है.

Photo: Adobe

ढोकला खाना तो लोगों को बहुत पसंद होता है, लेकिन अगर ये घर पर हमेशा परफेक्ट, सॉफ्ट और स्पंजी बने ये थोड़ा मुश्किल है.

Photo: Adobe

अगर आपने कभी घर पर ढोकला बनाया है और वो सख्त, कच्चा या पिचका हुआ निकला है, तो आप अकेले नहीं हैं. बहुत से लोग इस हल्के-फुल्के गुजराती स्नैक को बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं.

Photo: Adobe

ढोकला बनाते वक्त की जाने वाली इन गलतियों के कारण उसका टेक्शचर और स्वाद दोनों खराब हो जाते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान टिप्स और सही तरीका अपनाकर आप हर बार बाजार जैसा सॉफ्ट, स्पंजी और टेस्टी ढोकला बना सकते हैं.

Photo: Adobe

1. बैटर में गुठलियां रह जाना: अगर बेसन ठीक से छाना नहीं गया या बैटर स्मूद नहीं बना, तो ढोकला स्पंजी नहीं बनता. उसमें छोटे-छोटे कच्चे हिस्से रह जाते हैं. हमेशा बेसन को छानकर लें और बैटर को 2-3 मिनट अच्छे से फेंटें.

Photo: Adobe

2. पानी का गलत अनुपात: बहुत ज्यादा पतला बैटर होगा तो ढोकला ज्यादा फूलकर बाद में बैठ जाएगा. और अगर बैटर गाढ़ा होगा तो ढोकला हार्ड बन सकता है. बैटर की कंसिस्टेंसी पोरिंग हो, न ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला.

Photo: Adobe

3. बेकिंग सोडा सही समय पर न डालना: अगर आपने पहले ही सोडा डाल दिया या ठीक से एक्टिवेट नहीं किया, तो ढोकला अच्छा नहीं फूलेगा. स्टीम करने से ठीक पहले ही बेकिंग सोडा डालें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर तुरंत बैटर को स्टीम में रखें.

Photo: Adobe

4. स्टीमिंग में गलती: कम भाप या ढक्कन ठीक से बंद न होने पर ढोकला सही से नहीं पकता. पानी में अच्छी भाप बननी चाहिए, ढक्कन टाइट बंद हो और ढोकले को मीडियम-हाई फ्लेम पर 20–25 मिनट स्टीम करें.

Photo: Adobe

5. तुरंत कंटेनर से निकालना: गरम-गरम ढोकला निकालने पर वो टूट सकता है या चिपक सकता है. स्टीम करने के बाद 10–15 मिनट ठंडा होने दें, फिर निकालें.

Photo: Adobe

बेहतरीन ढोकले के लिए बारीक बेसन चुनें और बैटर को 10 मिनट रेस्ट दें. स्टीमिंग से पहले कंटेनर ग्रीस करें और बैटर को टैप करके सेट करें. तड़का डालने से पहले ढोकला काट लें, ताकि पानी अंदर तक समा जाए और वो स्पंजी बने.

Photo: Adobe

Read Next