नाश्ते में बनाएं दिल्ली के मशहूर 'राम लड्डू', रणवीर बरार ने बताया आसान तरीका
3 April 2026
PHOTO: ITG
लड्डू का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के दिमाग में मीठापन घूमने लगता है, लेकिन दिल्ली के मशहूर राम लड्डू इस सोच को पूरी तरह बदल देते हैं. ये लड्डू मीठे नहीं बल्कि तीखे, चटपटे और मसालेदार होते हैं, जो दिल्ली के स्ट्रीट फूड की खास पहचान माने जाते हैं.
Photo: Adobe Stock
दिल्ली में रहने वाले लोग राम लड्डू का टेस्ट जानते हैं और इन लड्डू को लोग बड़े चाव से खाते भी हैं. शाम के स्नैक्स के लिए यह लड्डू बहुत सही डिश है, जिसे आप अपने घर में आसानी से बना सकते हैं.
Photo: Pexels
शेफ रणवीर बरार ने अपने अंदाज में दिल्ली के राम लड्डू बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है, उन्होंने साफ किया कि इन लड्डुओं का भगवान राम से कोई धार्मिक संबंध नहीं है, बल्कि यह एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, जो टेस्ट के कारण बेहद मशहूर है.
Photo: Instagram@ranveerbrar
राम लड्डू के इंग्रेडिएंट्स में मूंग दाल, उड़द दाल, चना दाल, मूली के पत्ते, मूली, नमक, तेल, अदरक, धनिया और हरी मिर्च लीजिए.
Photo: Pixabay
राम लड्डू बनाने के लिए मूंग दाल, उड़द दाल और चना दाल इन तीनों दालों को पहले भिगोया जाता है, जिससे उन्हें पीसना आसान हो जाता है और लड्डू हल्के, फूले हुए और कुरकुरे बनते हैं.
Photo: Pexels
दालों के साथ अदरक और हरी मिर्च को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें, इसके बाद नमक डालकर मिक्सर को अच्छी तरह फेंट दें. जिससे उसमें हवा भर जाती है और तलने पर राम लड्डू अच्छी तरह फूलते हैं और उनका टेक्सचर बिल्कुल परफेक्ट बनता है.
Photo: Pexels
राम लड्डू की असली पहचान मूली के पत्तों से आती है, अगर मूली के पत्तों का पेस्ट नहीं डाला जाए तो यह सिर्फ मूंग दाल के पकोड़े बन जाएंगे. इसलिए असली दिल्ली वाले टेस्ट के लिए मूली के पत्तों का इस्तेमाल बेहद जरूरी है.
Photo: Adobe Stock
शेफ रणवीर बरार के मुताबिक,लड्डू को मीडियम गर्म तेल में ही तले, ज्यादा गर्म तेल में लड्डू नहीं फूलते और ठंडे तेल में डालने से वे टूट सकते हैं.
Photo: Pexels
राम लड्डू को मूली के पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और धनिया की तीखी चटनी के साथ परोसा जाता है, जिससे उनका टेस्ट डबल हो जाता है.