मुरझाए चेहरे पर आ जाएगी नई जान! खीरे के आइस क्यूब्स से डल और बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा
28 Mar 2026
Photo: ITG
खीरा सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.
Photo: Pixabay
खीरे में ऐसे कई गुण होते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर उसे सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं.
Photo: ITG
आज हम आपको बताएंगे कि घर पर खीरे के आइस क्यूब्स कैसे बना सकते हैं और इनके रेगुलर इस्तेमाल से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.
Photo: Adobe stock
खीरे से आइस क्यूब्स कैसे बनाएं?
खीरे से आइस क्यूब्स बनाने के लिए एक ताजा खीरा लें और उसे अच्छी तरह धोकर उसका रस निकाल लें.
Photo: ITG
अब इस रस में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाएं और मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर फ्रीज में जमने के लिए रख दें.
Photo: ITG
रोजाना फेस धोने के बाद इन क्यूब्स को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं.
Photo: ITG
खीरे के आइस क्यूब्स के फायदे
खीरे के आइस क्यूब्स के रेगुलर इस्तेमाल से स्किन को ठंडक मिलती है, पिंपल्स और दाग-धब्बे कम होते हैं और स्किन का टेक्सचर भी बेहतर होता है. साथ ही, यह स्किन को फ्रेश और यंग लुक देने में मदद करते हैं.
Photo: Pixabay
अगर आपकी स्किन धूप से जल गई है तो खीरे के आइस क्यूब्स लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है और जलन कम होती है. यह सेंसिटिव स्किन के लिए भी सेफ माना जाता है.
Photo: ITG
वहीं, खीरे के आइस क्यूब्स को आंखों के नीचे लगाने से आखों के आसपास की सूजन कम होती हैऔर डार्क सर्कल्स, झुर्रियां व फाइन लाइन्स भी कम होने लगती हैं.
Photo: Pixabay
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.