08 April 2026
Photo: ITG
ज्यादातर लोगों को चीज़ सैंडविच खाना बहुत पसंद होता है. क्योंकि ये न केवल टेस्टी होता है, बल्कि बहुत ही क्रिस्पी भी होता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है.
Photo: AI Geenrated
ऐसे में घरों में अक्सर चीज़ सैंडविच बनाया जाता है. लेकिन इसे बनाने के लिए या तो टोस्टर का इस्तेमाल किया जाता है या फिर इसे गैस पर सेका जाता है.
Photo: Pexels
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपना पसंदीदा चीज़ सैंडविच बिना गैस जलाए भी बना सकते हैं. कैसे? तो बता दें, प्रेस की मदद से.
Photo: Pexels
जी हां, कपड़ों की सिलवटें दूर करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रेस भी सैंडविच सेकने के काम आ सकती है.
Photo: Pexels
कुछ सालों पहले मास्टरशेफ इंडिया में प्रेस की मदद से कुकिंग करने का टास्क दिया गया था, जिसमें ये बनाया गया था.
Photo: Pexels
प्रेस की मदद से चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्रेड की स्लाइस लेनी है. उस पर एक चीज़ स्लाइस रखनी है और उसके ऊपर थोड़ा सा घिसा हुआ मोजरेला चीज़ लगाना है.
Photo: Youtube
इसके बाद चीज़ के ऊपर अपने स्वादानुसार चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो छिड़कना है. इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक देना है.
Photo: Youtube
अब इस सैंडविच को अच्छे से बटर पेपर में रैप करके प्रेस की मदद से दोनों तरफ से सेकना है. कुछ देर सेकने के बाद जब आप देखेंगे तो आपका क्रिस्पी सैंडविच तैयार होगा.
Photo: Youtube
इसे आप चटनी और टेमेटो सॉस के साथ मजे से खा सकते हैं. ध्यान रखें कि प्रेस मीडियम हीट मोड पर हो.
Photo: Youtube