महीनों से बंद पड़ा कूलर दे रहा बदबू? इन 5 तरीकों से घर पर ही कर लें साफ

14 March 2026

Photo: ITG

गर्मी आते ही लोग स्टोर से कूलर निकालते हैं, पानी भरते हैं और उम्मीद करते हैं कि ठंडी हवा मिलने लगेगी.

Photo: AI Geenrated

लेकिन जैसे ही कूलर चलता है, ठंडक से ज्यादा बदबू आने लगती है. इसकी वजह है महीनों से जमा धूल, गंदा पानी और कूलिंग पैड में फंसी गंदगी.

Photo: AI Geenrated

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कूलर को चमकाने के लिए किसी महंगे केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ चीजों से ही आप कूलर को साफ और स्मेल-फ्री बना सकते हैं.

Photo: AI Genrated

1. कूलर का बिजली का प्लग निकाल दें और टैंक का पुराना पानी खाली कर दें. फिर टैंक को ब्रश या कपड़े से साफ करें. बदबू या चिपचिपाहट हो तो पानी में थोड़ा सिरका या बेकिंग सोडा मिलाकर धो लें.

Photo: AI Generated

2. कूलर के कूलिंग पैड ठंडी हवा के लिए जरूरी होते हैं. इन्हें निकालकर साफ पानी से धो लें, जरूरत हो तो हल्के साबुन से साफ करें. बहुत खराब पैड हों तो बदलना बेहतर रहता है.

Photo: AI Generated

3. कूलर के पंखे के ब्लेड और जाली पर भी धूल जम जाती है. इन्हें डिटर्जेंट वाले पानी में भीगे कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें और ध्यान रखें कि मोटर में पानी न जाए. ब्लेड साफ होने से हवा तेज और ठंडी मिलती है.

Photo: AI Generated

4. कूलर की बॉडी भी जल्दी गंदी हो जाती है. इसे पानी और थोड़ा सिरका मिलाकर कपड़े से साफ करें, इससे धूल और बैक्टीरिया हट जाते हैं. बाद में सूखे कपड़े से पोंछकर चमका सकते हैं.

Photo: AI Generated

कूलर की बदबू दूर करने के देसी उपाय: अगर कूलर से गंदी गंध आ रही है तो कुछ घरेलू नुस्खे काम आ सकते हैं.

Photo: AI Generated

1. नीम की पत्तियां: कपड़े में नीम की पत्तियां बांधकर पानी में डाल दें. इससे बदबू और कीड़े दोनों दूर रहते हैं. 2. संतरे के छिलके: संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर पानी में डालने से कूलर से हल्की खुशबू आने लगती है. 3. बेकिंग सोडा: टैंक में थोड़ा बेकिंग सोडा डालने से दुर्गंध जल्दी खत्म हो जाती है.

Photo: AI Generated

Read Next