चावलों से बनाएं कुरकुरे, शेफ कुणाल कपूर कि ये रेसिपी खाकर भूल जाएंगे बाहर वाले का स्वाद

26 March 2026

Photo: ITG

चाय के साथ इवनिंग स्नैक्स के तौर पर क्या खाया जाए ये सवाल अक्सर उठता है. दरअसल, शाम को कुछ कुरकुरा खाने का मन करता है.

Photo: ITG

अपने मन की ख्वाहिश पूरी करने के लिए लोग तुरंत बाजार से नमकीन या स्नैक्स ले आते हैं. लेकिन अगर वही कुरकुरी नमकीन वो भी कुरकुरे की तरह दिखने वाली घर पर ही बन जाए, तो मजा आना तय है.

Photo: Pexels

खास बात ये होगी कि ये कुरकुर चावल से बनाए जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और आप इसमें अपनी पसंद के मसाले डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं.

Photo: Pexels

चावल से बने ये कुरकुरे वाली नमकीन इतने क्रंची होते हैं कि खाते समय उनकी आवाज भी साफ सुनाई देती है. इसके साथ ऊपर से एक खास मसाला छिड़क दिया जाए, तो स्वाद और भी मजेदार हो जाता है.

Photo: Pexels

आइए जानते हैं शेफ कुणाल कपूर का चावल के कुरकुरे बनाने का आसान तरीका.

Photo: Instagram/@chefkunal

सबसे पहले तैयार करें चावल का आटा: चावल के कुरकुरे बनाने के लिए आप घर में मौजूद किसी भी तरह के चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. चावल को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें.

Photo: Pexels

अगर मिक्सर छोटा है तो इसे 2 बैच में पीस सकते हैं. अब इसे छलनी से छान लें ताकि चावल के मोटे दाने अलग हो जाएं. जो मोटे दाने बच जाएं, उन्हें फिर से पीस लें. आपका चावल का बारीक आटा तैयार है.

Photo: AI Generated

आटे में मिलाएं मसाले  अब चावल के आटे में हल्दी, नमक, जीरा और कलौंजी जैसे मसाले डालें. ये मसाले चावल के कुरकुरों को और स्वादिष्ट बना देते हैं.

Photo: Pexels

आटे को हल्का भूनना है जरूरी  गैस पर कड़ाही रखें और उसमें चावल का आटा डाल दें. मीडियम आंच पर करीब 5 मिनट तक इसे भूनें. ऐसा करने से आटे का स्वाद अच्छा आता है और उसमें मौजूद स्टार्च एक्टिव हो जाता है, जिससे बाद में आटा अच्छे से बाइंड हो जाता है.

Photo: AI Generated

अब बनाएं इसका सॉफ्ट डो  एक बर्तन में अलग से पानी उबाल लें. अब भुने हुए आटे में धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए चम्मच से मिलाएं.

Photo: AI Generated

शुरुआत में हाथ न लगाएं क्योंकि आटा काफी गर्म होगा. 2–3 मिनट बाद जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाए तो उसे हाथ से गूंध लें. अब इसमें थोड़ा सा तेल डालकर फिर से गूंध लें. इससे आटा हाथों में चिपकेगा नहीं.

Photo: AI Generated

मनपसंद शेप में बनाएं नमकीन  अब आटे की छोटी-छोटी लोई लें और अपनी पसंद की शेप दें. आप चाहें तो लंबी स्टिक बना सकते हैं या फिर रिंग (गोल) शेप भी दे सकते हैं.

Photo: AI Generated

अब करें डीप फ्राई  कड़ाही में तेल गर्म करें. मीडियम से तेज आंच पर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. जब ये ठंडे होंगे तो और भी ज्यादा कुरकुरे हो जाएंगे.

Photo: AI Generated

कुणाल कपूर का स्पेशल मसाला  चावल के कुरकुरों का स्वाद बढ़ाने के लिए शेफ ने खास मसाला बताया है. इसे बनाने के लिए कश्मीरी लाल मिर्च, काला नमक, नॉर्मल नमक, पुदीना पाउडर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और भुना जीरा मिक्स कर लें. गरम-गरम नमकीन पर ये मसाला छिड़कें, स्वाद तुरंत बढ़ जाएगा.

Photo: Pexels

Read Next