लंच में बनाएं पहाड़ी स्टाइल 'चने के डुबके', खाते ही मुंह से निकलेगा 'वाह'

6 Feb 2026

Photo: ITG

लंच में रोजाना दाल-चावल खाने से बोरियत हो जाती है और कई बार समझ नहीं आता है कि दिन में खाने के लिए क्या बनाएं. ऐसे में आप पहाड़ी स्पेशल चने के डुबके बना सकते हैं. इसे आप घर में मौजूद नॉर्मल मसालों से बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Photo: Pixabay

अगली जब भी आपको दाल या कढ़ी खाने का मन ना हो तो आप लंच में ये हेल्दी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जो खाने में तो एक नंबर है, लेकिन यह सेहत के लिए भी बहुत बेहतरीन है.

Photo: Pexels

इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको घर में मौजूद कुछ आसान इंग्रेडिएंट्स लेने होंगे. काले चने – 1 कप (रातभर भिगोए हुए), गेहूं का आटा – 2 चम्मच, सरसों का तेल – 2 चम्मच, लहसुन – 6–7 कली (कुटी हुई), अदरक – 1 इंच (कद्दूकस) और प्याज – 1 बारीक कटा.

Photo: Pexels

चने के डुबके लिए मसालों में आपको जीरा – 1 चम्मच,जखिया/राई – ½ चम्मच, धनिया पाउडर – 1 चम्मच, लाल मिर्च – स्वादानुसार, हल्दी – ½ चम्मच,नमक – स्वादानुसार और हरा धनिया बारीक कटा हुआ.

Photo: Pexels

इसे बनाने के लिए आपको चनों को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें. अगले दिन भीगे काले चनों को कुकर में हल्का सा नमक डालकर नरम होने तक उबाल लें. उसके बाद थोड़ा पानी निकालकर चने दरदरे पीस लें.

Photo: Instagram@mayurspantry

इसमें गेहूं का आटा मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें, कढ़ाही में सरसों के तेल के गर्म होने पर जीरा और जखिया डालें. फिर लहसुन, अदरक  और प्याज डालकर हल्का ब्राउन करें. लहसुन-अदरक, हरी मिर्च को आप सिल-बट्टे पर पीसकर भी डाल सकते हैं.

Photo: Instagram@mayurspantry

रंग आने के बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर भूनें. अब चने का घोल डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं.

Photo: Instagram@mayurspantry

अब इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालकर मिडियम गैस पर 8–10 मिनट पकाएं. जब डुबके गाढ़े और खुशबूदार हो जाएं,गैस बंद करें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें.

Photo: Instagram@mayurspantry

चने के डुबके चावल और रोटी दोनों के साथ खाने में लाजवाब लगते हैं और आप लंच और डिनर दोनों में ही बना सकते हैं.

Photo: Instagram@mayurspantry

Read Next