सर्दियां जाने से पहले बनाएं गाजर-मूली का अचार, सालभर नहीं होगा खराब!
4 Feb 2026
Photo: Pexels
सर्दियों में गाजर और मूली बाजार में बिकने लगती हैं और इस सीजन में इन दोनों को खाने में भी काफी मजा आता है. मूली और गाजर से कई तरीके की डिश बनती है, लेकिन इन दोनों के आचार का कोई जवाब नहीं है.
Photo: Pexels
मूली और गाजर का आचार बेहद टेस्टी होता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. सर्दियां जाने से पहले इस खास आचार को बनाकर स्टोर कर लीजिए, इसे बनाने का आसान तरीका आइए जानते हैं.
Photo:freepik
सर्दियों में गाजर और मूली से बना अचार खाने का मजा ही अलग होता है, इसके लिए आप गाजर, मूली, हरी मिर्च, नमक, सरसों का तेल, राई, मेथी, सौंफ, लाल मिर्च की जरूरत होती है.
Photo: Pexels
अचार बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें और फिर उन्हें लंबी पतली स्टिक में काटकर सूखा लें. ताकि अचार सही और स्वादिष्ट बने.
Photo:freepik
गाजर-मूली के सूखने के बाद उनको एक कटोरे में रखें. फिर उसमें राई, मेथी, सौंफ, नमक और लाल मिर्च डालें, ऊपर से गर्म सरसों के तेल को ठंडा करके डालें.
Photo: Pexels
अगर आप अचार को ज्यादा तीखा और चटपटा बनाना चाहते हैं तो इसमें नींबू का रस मिलाना एक बेहतरीन ऑप्शन होता है जो स्वाद को निखार देता है.
Photo: Pexels
तैयार अचार को कांच के जार में भरकर धूप में कुछ दिन रखें जिससे अचार अच्छी तरह पक जाए और लंबे समय तक चले खराब न हो स्वाद बना रहे.
Photo: Pexels
यह अचार स्वाद में चटपटा होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखता है लंबे समय तक फायदा पहुंचाता है.
Photo: Pexels
मूली डाइजेशन के लिए अच्छी होती है और गाजर को स्किन और हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन माना जाता है. ऐसे में यह आचार सेहत के लिए भी अच्छा है, बस आप इसे कम से कम तेल में बनाएं.