क्या सफेद बाल नेचुरल तरीके से फिर काले हो सकते हैं? हेयर एक्सपर्ट ने बताया

11 Nov 2024

Credit: FreePic

आज के समय में कम उम्र के लोगों के भी बाल सफेद हो रहे हैं. ऐसे में लोग सफेद बालों को काले करने के लिए कई तरीके भी अपनाते हैं.

Credit: Instagram

लेकिन आपने पहले भी यह सुना होगा कि सफेद बालों को काला करने के लिए कई दावे किए जाते हैं, अब वे दावे कितने सही हैं और कितने गलत, इस बारे में कोई नहीं जानता.

Credit: Instagram

उम्र बढ़ने के साथ-साथ मेलानिन का कम होना सामन्य है. लेकिन 30 की उम्र के बाद हर 10 साल में आपके बाल सफेद होने की 20 प्रतिशत अधिक हो जाती है.

Credit: Instagram

अब ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या जो बाल सफेद हो गए हैं, वे फिर से काले हो सकते हैं? अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं तो जानते हैं.

Credit: Instagram

कुछ पोषक तत्वों की कमी और बीमारियों के कारण समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं, लेकिन अगर यह जेनेटिक्स या उम्र बढ़ने के कारण होता है तो काले बाल वापिस नहीं आ सकते. 

Credit: Instagram

एक बार जब आपके बालों के रोम मेलानिन कम होता है तो वे इसे खुद नहीं बना सकते. जैसे-जैसे मेलानिन का उत्पादन धीमा होता है, आपके बाल सफेद होने लगते हैं, और फिर जब मेलेनिन का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो जाता है, तो वे सफ़ेद हो जाते हैं.

Credit: Instagram

अगर बाल किसी बीमारी या फिर न्यूट्रिशन की कमी के कारण हैं तो उनमें कुछ सुधार किया जा सकता है या बालों के सफेद होने की प्रोसेस को धीमा किया जा सकता है.

Credit: Instagram

Healthline का कहना है, 'आपके बालों का रंग प्राकृतिक रूप से सफेद ही होता है. बस जैसे-जैसे बालों में मेलानिन का स्तर कम होने लगता है, बाल अपनी प्राकृतिक स्थिति में आ जाते हैं.'

Credit: Instagram

मेलानिन आपके शरीर में एक पदार्थ/पिगमेंट है जो बाल, आंख और त्वचा के रंग को बनाता है. मेलानिन का स्तर जितना अधिक होगा, आपकी आंखें, बाल और त्वचा का कलर उतना ही अधिक गहरा होगा. 

Credit: Instagram

'समय से पहले सफेद बाल आना आमतौर पर वंशानुगत होता है लेकिन न्यूट्रिशन की कमी और कुछ बीमारियां भी सफेद बाल का कारण हो सकती हैं.'

Credit: Instagram

'अगर कोई बैलेंस डाइट लेता है और उसके सफेद बाल हैं तो ये जाहिर है कि उसे न्यूट्रिशन की कमी नहीं है. लेकिन अगर डाइट में विटामिन बी-12, फोलेट, कॉपर, आयरन की कमी है तो भी बाल सफेद हो जाते हैं.'

Credit: Instagram

'विटिलिगो, थायरॉइड, एलोपेशिया एरियाटा भी बालों के सफेद होने का कारण हो सकते हैं. इन स्थितियों में भी मेलानिन कम हो जाता है और बाल सफेद दिखने लगते हैं.'

Credit: Instagram

अगर कोई चाहता है कि उसके बाल सफेद न हों तो उसे स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए, धूम्रपान नहीं करना  चाहिए, वेट मेंटेन रखना चाहिए, कैमिकल वाले शैंपू-कंडीशनर से बचना चाहिए और धूप से भी बालों को बचाना चाहिए.

Credit: Instagram

दिल्ली के हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गौरांग कृष्णा का भी कहना है, 'आपको अपनी ओवरऑल डाइट पर ध्यान देना है. कुछ मेडिसन और सप्लीमेंट इसमें मदद कर सकते हैं. 50-50 ट्रायल है लेकिन ऐसा हो भी सकता है.'

Credit: Instagram

Read Next