07 April 2026
Photo: ITG
गर्मियों में कई तरह की सब्जियां आती हैं. इन सब्जियों में भिंडी का नाम भी शामिल है. भिंडी खाने में बहुत टेस्टी लगती है, लेकिन इससे काटना और बनाना दिक्कत भरा काम है.
Photo: Adobe
दरअसल, भिंडी काटते वक्त उसमें से चिपचिपा लिसलिसा पदार्थ(स्लाइम) निकलने लगता है. कई लोग इसी वजह से भिंडी बनाना पसंद नहीं करते.
Photo: Adobe
ये एक बहुत ही आम समस्या है क्योंकि हाथ पर लगा वो चिपचिपा पदार्थ हाथ धोने के बाद भी जल्दी से हटता नहीं है. लेकिन अगर हम कहें कि इस परेशानी का हल है.
Photo: Adobe
जी हां, छोटे-छोटे किचन हैक्स अपनाकर आप इस परेशानी से आसानी से बच सकते हैं. सही तरीका अपनाया जाए तो भिंडी काटते वक्त हाथ चिपचिपे नहीं होंगे.
Photo: Adobe
1. ताजी और छोटी भिंडी ही चुनें: जब भी आप भिंडी खरीदते हैं तो हमेशा कोशिश करें कि वो छोटी, मुलायम और ताजी हो.
Photo: Adobe
2. धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना जरूरी: भिंडी को धोना तो जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी उसे पूरी तरह सुखाना है. क्योंकि अगर भिंडी पर पानी रह गया, तो स्लाइम और ज्यादा निकलेगा.
Photo: Adobe
3. नींबू या सिरके का करें इस्तेमाल: काटने से पहले भिंडी पर हल्का सा नींबू का रस या सिरके का पानी छिड़क दें. इसमें मौजूद हल्की खटास भिंडी के चिपचिपेपन को कम करने में मदद करती है.
Photo: Adobe
4. तेज चाकू से करें कटिंग: भिंडी काटते समय चाकू का तेज होना बहुत जरूरी है. अगर आप दबाकर काटेंगे तो भिंडी टूटेगी और ज्यादा स्लाइम निकलेगा.
Photo: Adobe
5. काटने के बाद तुरंत हल्का भून लें: भिंडी काटने के बाद उसे सीधे पकाने के बजाय पहले हल्का सा तवे पर भून लें. इससे उसका स्लाइम सूख जाता है और सब्जी एकदम सूखी और परफेक्ट बनती है.
Photo: Adobe