महाशिवरात्रि पर शिवजी को लगाएं घर के बने 'भांग के लड्डू' का भोग, बेहद आसान है रेसिपी

09 Feb 2026

Photo: ITG

महाशिवरात्रि आते ही भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली भांग की चर्चा हर तरफ होने लगती है. इस बार भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना का ये त्योहार 16 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा.

Photo: Pixabay

ज्यादातर लोग भांग को सिर्फ नशे से जोड़कर देखते हैं, लेकिन भांग भगवान शिव को बेहद प्रिय है और बहुत ही पौष्टिक भी.  भांग के बीज से बने लड्डू महाशिवरात्रि पर शिव को चढ़ाए जाते हैं और प्रसाद के रूप में भी बांटे जाते हैं.

Photo: AI Generated

ये लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को ताकत, गर्माहट और कई सेहतमंद फायदे भी देते हैं. आज हम आपको भांग के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी बताने वाले हैं.

Photo: AI Generated

भांग के बीज में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ठंडे इलाकों में ये लड्डू सर्दियों और उपवास के दौरान शरीर को एनर्जी देने के लिए खाया जाता है.

Photo: Pexels

महाशिवरात्रि के अवसर पर भांग के लड्डू भगवान शिव को अर्पित करके और प्रसाद के रूप में खाने से स्वाद और सेहत दोनों का मजा मिलता है.

Photo: Pexels

भांग के लड्डू बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स: भांग के बीज, देसी घी, काजू,  बादाम का आटा, पिसा हुआ गुड़ और इलायची.

Photo: Pixabay

बनाने का तरीका:  1. भांग के बीज भूनें: सबसे पहले कड़ाही में भांग के बीज धीमी से मध्यम आंच पर 7–10 मिनट हल्का भूनें. ध्यान रखें कि उतना ही भूने कि बीज सिर्फ हल्के रंग के हो जाएं, ज्यादा भूनने से स्वाद कड़वा हो सकता है. भूनने के बाद इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें.

Photo: AI Generated

2. काजू को घी में भूनें: अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और काजू डालें. इन्हें हल्का गोल्डन और क्रिस्पी होने तक भून लें. इससे लड्डू में अच्छा क्रंच और स्वाद आता है. 3. भांग के बीज पीसें:  जब बीज ठंडे हो जाएं तो इन्हें और इलायची को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. इस बात का ध्यान रखें कि बिल्कुल महीन पाउडर नहीं बनाना है. इससे लड्डू की बनावट अच्छी रहती है.

Photo: Pexels

4. मिश्रण तैयार करें: एक बड़े बाउल में भांग के बीज का पाउडर, बादाम का आटा और पिसा हुआ गुड़ डालें. अब इसमें घी में भुने काजू मिलाकर सबको अच्छी तरह मिक्स करें. 5. लड्डू बनाएं: मिश्रण को हाथ से दबाते हुए अच्छी तरह मिलाएं. अब छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल लड्डू बना लें. अगर मिश्रण ज्यादा ड्राई लगे तो थोड़ा गर्म घी या बादाम का मक्खन मिला सकते हैं.

Photo: AI Generated

भांग के लड्डू के फायदे: इन्हें खाने से एनर्जी और गर्माहट मिलती है. ये डाइजेशन के लिए फायदेमंद होते हैं. इसके साथ ही इन्हें खाने से स्किन और बालों में निखार आता है. खास बात ये है कि ये लड्डू हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं.

Photo: AI Generated

Read Next