मिट्टी की कटोरी वाली इस फिरनी के आगे फेल है हर मिठाई... होली पर मेहमानों को खिलाएं

Photo: Adobe

होली रंगों और ढेर सारे पकवानों का त्योहार है. गुजिया और मठरी इस त्योहार की पहचान हैं लेकिन इसके साथ अगर कुछ अलग और हल्का खाने को मिले तो त्योहार का मजा दोगुना हो सकता है.

Photo: Adobe

फिरनी एक ऐसी ही डेजर्ट है जो अपने मखमली अहसास और केसरिया खुशबू से किसी भी जश्न में चार चांद लगा देती है.

Photo: Adobe

मिट्टी की छोटी प्याली में जमी हुई ठंडी-ठंडी फिरनी देखने और खाने दोनों में लाजवाब होती है. 

Photo: Adobe

यहां हम आपको इस होली पर स्वादिष्ट फिरनी की आसानी रेसिपी बता रहे हैं जो आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देगी.

Photo: Adobe

इसके लिए आपको 1/4 कप बासमती चावल (2 घंटे भीगे हुए और दरदरा पिसे हुए), 1 लीटर (फुल क्रीम), चीनी 1/2 कप 10-12 धागे (2 चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए), 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू

Photo: Adobe

एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध को उबालें और उसे थोड़ा गाढ़ा होने दें. भीगे हुए चावलों का पानी निकालकर उन्हें दरदरा पीस लें (ध्यान रहे, पेस्ट बारीक न हो).

Photo: Adobe

दूध में चावल का दरदरा पेस्ट डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि गांठें न बनें. 

Photo: Pixabay

जब चावल गल जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए. तब इसमें चीनी और केसर वाला दूध डालें.

Photo: Adobe

अब इसमें इलायची पाउडर और थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर 2-3 मिनट और पकाएं. 

Photo: Adobe

फिरनी को मिट्टी के सिकोरे में डालें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता-बादाम से सजाएं. 2-3 घंटे फ्रिज में ठंडा करने के बाद सर्व करें.

Photo: Adobe

Read Next