ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये चीजें, अंदर से बूस्ट होगा कोलेजन, चेहरे पर आएगा हीरे जैसा निखार!
20 MAR 2026
Photo: Pixabay/Pexels
मेकअप से बाहरी सुंदरता जरूर बढ़ जाती है, लेकिन रियल ब्यूटी के लिए त्वचा की अंदरूनी खूबसूरती बहुत मायने रखती है. इसलिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करें, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएं.
Photo: Pixabay
चेहरे की अंदरूनी चमक बढ़ाने के लिए डाइट में पांच ऐसे फूड्स शामिल कर लीजिए, जो कोलेजन बूस्ट करने के साथ हॉर्मोन्स बैलेंस के साथ में ब्राइटनेस भी दे. इसलिए यह 5 फूड्स महिलाओं को खासतौर पर खाने चाहिए.
Photo: Pixabay
कीवी विटामिन C का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. यह कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट और ग्लोइंग बनती है. रोज एक कीवी खाने से स्किन की डलनेस कम हो सकती है.
Photo: Pexels
अमरूद में भी विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है. इसे खाने से पिगमेंटेशन कम करने और स्किन को नेचुरली ब्राइट बनाने में मदद मिलती है.
Photo: Pixabay
गोजी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. ये फ्री-रैडिकल डैमेज से बचाकर एजिंग के असर को स्लो करती हैं और स्किन में हेल्दी ग्लो लाती हैं.
Photo: Pixabay
चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स हैं और इसे खाने के काफी फायदे होते हैं. ये स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करते हैं और हॉर्मोन बैलेंस में मदद करते हैं.
Photo: Pexels
एवोकाडो हेल्दी फैट और विटामिन ई से भरपूर होता है, यह त्वचा को सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग बनाता है. इसलिए एवोकाडो का अपनी डाइट में शामिल करना सही माना जाता है.
Photo: Pixabay
ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ सुधारकर स्किन की क्वालिटी बेहतर करते हैं.
Photo: Pexels
ब्राजील नट्स में सेलेनियम का रिच सोर्स हैं, ये स्किन को डैमेज से बचाते हैं. इसके अलावा इन नट्स को खाने से यह हमारी बॉडी की हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं.