30 दिन तक रोज पिएं चुकंदर का जूस, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार
Credit: Adobe
क्या आप भी अपनी स्किन को सुंदर बनाना चाहते हैं और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके थक चुके हैं.
Credit: Adobe
स्किन की सुंदरता काफी हद तक आपने खानपान पर निर्भर करती है. इसलिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती हैं.
Credit: Adobe
चुकंदर एक जड़ वाली सब्जी है. यह शरीर और आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है.
Credit: Adobe
चुकंदर को स्किन के लिए कई सेलिब्रिटीज और डॉक्टर भी वरदान मानते हैं. मलाइका अरोड़ा से लेकर आलिया भट्ट भी चुकंदर को अलग-अलग तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं.
Credit: Adobe
यहां हम आपको चुकंदर की एक मैजिकल ड्रिंक बता रहे हैं जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और खून को साफ करने में मदद करती है. इससे आपकी स्किन अंदर से साफ और सुंदर होती है.
Credit: Adobe
चुकंदर और गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. जूसर या ब्लेंडर में चुकंदर, गाजर, अदरक और पुदीने की पत्तियां डालें.
Credit: Adobe
इसमें आधा गिलास पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. तैयार मिश्रण को एक सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें ताकि सारा रस निकल जाए.
Credit: Adobe
अब इस ताजे रस में नींबू का रस और काला नमक मिलाएं. इसे तुरंत पिएं. बेहतरीन परिणामों के लिए इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा माना जाता है.
Credit: Adobe
रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से न केवल गालों पर गुलाबी लाली आती है बल्कि यह डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को दूर करने में भी बेहद असरदार है.