पीला नहीं अब खाएं लाल केला, हट जाएगा आंखों पर लगा मोटा चश्मा

09 DEC 2025

By: Aajtak.in

केले खाने के बहुत फायदे होते हैं. यह फल ना केवल हमें ताकत देता है, बल्कि हमारी मीठे की क्रेविंग को भी शांत करता है. 

Credit: AI

आपने आज तक पीले और हरे केलों के फायदों के बारे में सुना होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि केला लाल रंग का भी होता है. 

Credit: AI

इतना ही नहीं यह पीले और हरे केले से ज्यादा पौष्टिक भी होता है. आज हम आपको लाल केले के फायदों के बारे में बताएंगे. 

Credit: AI

हालांकि, इसे खाने का एक सही समय होता है जिससे इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं.   

Credit: AI

लाल केले की खेती ऑस्‍ट्रेल‍िया, वेस्ट इंडीज, मेक्सिको और अमेरिका में होती है, लेकिन अब भारत में भी इसे उगाया जाने लगा है. 

Credit: AI

कर्नाटक में लाल केले की खेती की जा रही है, जिसके कारण अब भारतीय बाजारों में लाल केला दिखाई दे रहा है. 

Credit: AI

लाल केले में कैरोटीनॉयड, विटामिन सी और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह हमारे शरीर में सेलुलर डैमेज होने नहीं देता है. 

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है

Credit: AI

लाल केले में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. कैरोटीनॉयड से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से उम्र  संबंधित आंखों की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. 

बढ़ाता है आंखों की रोशनी  

Credit: AI

लाल केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो सोडियम के हानिकारक प्रभावों को कम करता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है. यह दिल के दौरे, स्ट्रोक और अन्य हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.

दिल सेहत को करता है दुरुस्त

Credit: AI

लाल केले में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह कब्ज की समस्या से राहत दे सकता है. फाइबर, डाइजेस्टिव हेल्थ को बढ़ावा देता है और आंतों की सूजन को भी कम करता है. 

सुधारता है आपका डाइजेशन  

Credit: Freepik

लाल केले में बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है. यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करते हैं.

इम्यूनिटी करता है स्ट्रांग

Credit: AI

लाल केला खाने के बाद नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसे खाकर आपको अपना पेट भरा-भरा लगेगा. अगर आप इसे खाने के बाद खाते हैं तो यह आपको आलसी बना सकता है.   

Credit: AI

Read Next