बिना चूल्हे इस ट्रिक से गैस पर बनाएं टेस्टी बैंगन का भरता, उंगलियां चाटेंगे लोग
Credit: Credit Name
बैंगन का भर्ता एक बेहद लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है जो हर किसी को खूब पसंद आता है.
Credit: Adobe
लेकिन असल मजा तब आता है जब बैंगन को चूल्हे की धीमी आंच पर भूना जाए जिससे उसमें एक सौंधी-सौंधी सी महक आती है.
Credit: Adobe
अगर आपके घर में चूल्हा नहीं है तो यहां हम आपको गैस पर ही चूल्हे वाले टेस्ट का बैंगन का भर्ता बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.
Credit: Adobe
सबसे पहले बैंगन को धोकर सुखा लें. चाकू से इसमें जगह-जगह छोटे-छोटे कट लगा दें. अब बैंगन पर थोड़ा सा तेल लगा दें और धीमी आंच पर भूनें.
Credit: Adobe
जब बैंगन पूरी तरह भून जाए तो गैस बंद कर दें. अब एक छोटा सा कोयले का टुकड़ा लें और उसे दूसरी तरफ गैस पर अच्छी तरह गर्म कर लें जब तक कि वो लाल न हो जाए.
Credit: Adobe
एक छोटी कटोरी लें और उसमें गर्म कोयला रखें. बैंगन को एक गहरे बर्तन में रखें और पास ही कोयले वाली कटोरी रख दें.
Credit: Adobe
कोयले पर हल्का घी या तेल डालें. जैसे ही धुआं निकलने लगे तो बर्तन को तुरंत ढक्कन से ढक दें. 5-10 मिनट तक ढका रहने दें ताकि स्मोकी फ्लेवर बैंगन में अच्छी तरह समा जाएय
Credit: Adobe
अब बैंगन को निकालकर छिलका उतार दें और अच्छी तरह मैश कर लें. एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म जीरा, हींग, लहसुन, प्याज, अदरक, टमाटर और हरी मिर्च डालकर भूनें.
Credit: Adobe
इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर सभी को भून लें. इसके बाद बैंगन के भरते को मसाले में डालकर 5 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं.
Credit: Adobe
आपका चटपटा बैंगन का भर्ता तैयार है. इसे खट्टा करने के लिए आप अमचूर पाउडर का यूज या फिर इसमें ऊपर से नींबू निचोड़ सकते हैं.