पिंक साड़ी और सादगी भरा अंदाज... अर्जुन की शादी में लाइमलाइट ले गईं बहन सारा

Photo: Instagram@Viralbhayani

मास्टर ब्लास्टर के बेटे और युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए हैं.

Photo: Instagram@Viralbhayani

इस भव्य समारोह में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और महफिल में चार चांद लगा दिए. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

हालांकि, सभी सितारों के बीच अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर अपने शानदार लुक और सादगी से चर्चा का केंद्र बनी रहीं.

Photo: Instagram@Viralbhayani

सारा की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

सारा ने अपने भाई की शादी पर गुलाबी रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी जो उन्हें सॉफ्ट एंड क्लासी लुक दे रही थी. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

इस साड़ी में बेहद खूबसूरत गोल्डन हेवी वर्क था जिसे स्टोन्स और एम्बेलिशमेंट्स से सजाया गया था.

Photo: Instagram@Viralbhayani

उन्होंने साड़ी के साथ गले में हेवी जड़ाऊ नेकलेस पहना था जो उनके लुक को और हाइलाइट कर रहा था. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टीका भी लगाया हुआ था. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

सारा ने बालों को आगे से टाई किया था और पीछे कर्ल्स देकर खुला छोड़ा था. 

Photo: Instagram@Viralbhayani

Read Next