सूट से महंगा चश्मा पहन विराट संग दिखीं अनुष्का, कपल का स्टाइल देख कहेंगे 'वाह'

16 Feb 2026

Photo: Yogen Shah

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों भारत में हैं और उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

Photo: Instagram/@Viratkohli

एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का हमेशा की तरह स्टाइलिश लुक देखने को मिला. उनका लुक स्टाइलिश होने के साथ ही बेहद सिंपल भी था.

Photo: YogenShah

लेकिन इस लुक की खास बात ये थी कि अनुष्का को सूट से ज्यादा महंगा चश्मा पहने देखा गया. जी हां.

Photo: YogenShah

अनुष्का ने @ridhiiee_suuri का वाइट कलर का गुलमोहर मुघल ब्लू साइड गेदर कुर्ता पहना था. एक्ट्रेस के कुर्ते को ब्लू कलर के गुलमोहर के बड़े-बड़े फूलों के प्रिंट से सजाया गया था.

Photo: Instagram/@ridhiiee_suuri

एक्ट्रेस ने अपने कॉटन के कुर्ते को मैचिंग फ्लोरल प्रिंट प्लाजो पैंट और प्रिंटेड दुपट्टे के साथ पेयर किया. उनके सूट की कीमत 10,500 रुपये बताई जा रही है.

Photo: YogenShah

अनुष्का ने नो-मेकअप लुक फ्लॉन्ट किया और गले में तुलसी की माला पहनी हुई थी. उन्होंने इसे कंप्लीट करने के लिए @aprajitatoorofficial अवनी फ्लैट्स पहनी, जिसकी कीमत 4,699 रुपये है और @jimmyfairly The Elvie सनग्लासेज पहने.

Photo: YogenShah

@jimmyfairly The Elvie सनग्लासेज की कीमत €135 यानी लगभग 14,528.03 रुपये बताई जा रही है. ऐसे में अनुष्का के सूट से ज्यादा उनके सनग्लासेज की कीमत है.

Photo: YogenShah

जहां अनुष्का सिंपल सूट में भी बेहद सुंदर लगीं, वहीं विराट भी ऑफ-वाइट कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में बेहद हैंडसम लगे.

Photo: YogenShah

उन्होंने भी अपनी पत्नी की तरह लुक को ब्लैक सनग्लासेज से कंप्लीट किया.

Photo: YogenShah

Read Next