दोस्त की शादी में बाराती बनकर जमकर नाचे अनंत-राधिका, धमाकेदार डांस वीडियो वायरल

23 Feb 2026

Photo: ITG

शादी के सीजन में बारात में डांस करने में बहुत मजा आता है. ये मजा सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और अंबानी फैमिली मेंबर्स भी खूब लेते हैं.

Photo: Instagram/@YogenShah

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट अपने दोस्त की बारात में दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

Photo: Instagram/@mikasingh(Screengrab)

खास बात ये रही कि मौके पर सिंगर मीका सिंह लाइव परफॉर्म कर रहे थे और उसी जोश में दोनों भी बारातियों के साथ थिरकते दिखे.

Photo: Instagram/@mikasingh(Screengrab)

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत और राधिका बिल्कुल आम बारातियों की तरह भीड़ में जमकर डांस कर रहे हैं. दोनों हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं और खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.

Photo: Instagram/@mikasingh(Screengrab)

इस दौरान अनंत और राधिका ट्रेडिशनल मगर स्टाइलिश लुक में नजर आए. अनंत अंबानी ने दोस्त की बारात के लिए डार्क ब्लू कलर की जैकेट और कुर्ता पहना हुआ है, जिस पर हल्का सिल्वर पैटर्न बना हुआ है.

Photo: Instagram/@mikasingh(Screengrab)

अनंत की शेरवानी का डिजाइन काफी क्लासी और रिच लुक दे रहा था. उनके बाल कंधों तक खुले हुए थे, जिससे लुक में अलग स्टाइल नजर आ रहा था. उन्होंने जैकेट पर बड़ा सा ब्रोच भी लगा रखा है.

Photo: Instagram/@mikasingh(Screengrab)

राधिका मर्चेंट ने बेहद सिंपल लुक कैरी किया, लेकिन ये बहुत एलिगेंट था. उन्होंने हल्के सिल्वर-ग्रे टोन का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना, जिसमें हल्की कढ़ाई और शिमरी डिटेलिंग थी.

Photo: Instagram/@mikasingh(Screengrab)

उनकी आउटफिट की नेकलाइन पर मिरर वर्क था. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अपने बालों को खुला रखा, जिससे उनका लुक फ्रेश और स्टाइलिश नजर आ रहा था.

Photo: Instagram/@mikasingh(Screengrab)

अनंत-राधिका का यूं डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram/@mikasingh 

Read Next