20 Feb 2026
Photo: Instagram/@ambani_update
भारत के सबसे अमीर परिवारों में गिने जाने वाले अंबानी परिवार की लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है.
Photo: Instagram/YogenShah
लेकिन वो अपनी लग्जरी लाइफ के लिए ही नहीं बल्कि अपने संस्कारों और लोगों के साथ जुड़ाव के लिए भी जाने जाते हैं.
Photo: PTI
मुकेश अंबानी हों, नीता अंबानी हों या फिर उनके बच्चे सभी अपने आस पास के लोगों से जुड़े रहते हैं. पिछले दिनों नीता अंबानी को उनकी हाउसहेल्प का बर्थडे मनाते देखा गया था.
Photo: PTI
इसी तरह अब उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक स्टाफ मेंबर का बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाते नजर आ रहे हैं.
Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अनंत के संस्कारों और प्यारे अंदाज की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)
वीडियो में अनंत नेवी ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए. उनके आसपास स्टाफ मेंबर और उनका परिवार भी मौजूद था.
Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)
अनंत अपने स्टाफ मेंबर को हंसते हुए प्यार से केक खिलाते नजर आ रहे हैं. उनके स्टाफ मेंबर के चेहरे पर अलग ही खुशी दिख रही है.
Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)
अनंत ने ऐसा करके अपने स्टाफ मेंबर का दिन सच में स्पेशल बना दिया. खास बात ये रही कि स्टाफ मेंबर की छोटी सी बेटी अपने पिता को अनंत के हाथों केक खाते देख रही थी.
Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)
वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग अनंत को जमीन से जुड़ा बता रहे हैं. इसके साथ ही एक दूसरे व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अनंत अंबानी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद.',
Photo: Instagram/@ambani_update(Screenshot)
अंबानी परिवार अक्सर अपनी शाही जिंदगी के लिए जाना जाता है, लेकिन ये वीडियो दिखाता है कि उनके लिए रिश्ते और अपने लोग भी उतने ही मायने रखते हैं. अनंत का यूं अपने स्टाफ मेंबर का बर्थडे मनाना लोगों का दिल जीत रहा है.
Photo: Instagram/@ambani_update