बालों का गिरना होगा बंद! रोजाना खाना शुरू करें ये देसी चीजें, हफ्तेभर में दिखेगा असर
5 April 2026
PHOTO: ITG
बालों का झड़ना, पतलापन या समय से पहले सफेद होना सिर्फ बाहरी समस्या नहीं है, बल्कि ये हमारी शरीर के अंदर पोषण की कमी की तरफ इशारा होती है. इसलिए सही डाइट हमारी बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है.
Photo: Pexels
आयुर्वेद के अनुसार जब डाइजेशन की शक्ति मजबूत होती है तो बाल अपने आप घने, मजबूत और चमकदार बनने लगते हैं. ऐसे में यह कुछ फूड्स आपकी हेयर ग्रोथ में काफी मदद कर सकते हैं.
Photo: Pexels
मेथी के दाने बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माने जाते, क्योंकि इनमें प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स भरपूर होते हैं. जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने की समस्या को धीरे-धीरे कम करने में मदद करते हैं.
Photo: Pexels
आंवला विटामिन C का खजाना है और यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को तेज करता है, इसे आप जूस, पाउडर या सीधे फल के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
Photo: unsplash
करी पत्ते बालों के नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद करते हैं और मेलानिन को सपोर्ट करते हैं, जिससे समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है.
Photo: pixabay
सूरजमुखी, कद्दू और तिल जैसे बीजों में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो बालों को पतला होने से बचाते हैं और उन्हें अंदर से मजबूत बनाते हैं.
Photo: Adobe Stock
नारियल में मौजूद हेल्दी फैट्स और प्रोटीन बालों को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे बाल मुलायम, चमकदार और मजबूत बने रहते हैं, चाहे आप इसे खाएं या तेल के रूप में इस्तेमाल करें.
Photo: Pexels
मोरिंगा यानी सहजन एक सुपरफूड है जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है, इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर ग्रोथ बेहतर होती है.
Photo: pixabay
भीगे हुए खजूर, अंजीर और किशमिश आयरन की कमी को दूर करते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और नई ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है.
Photo: Pexels
अखरोट, अनार, भुने चने, पिस्ता और रागी जैसे फूड्स बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, क्योंकि ये बायोटिन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो बालों को मजबूत, घना और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.