बुढ़ापा रहेगा दूर, चेहरे पर रोजाना लगाना शुरू करें ये देसी क्रीम, स्किन दिखेगी 10 साल जवां!

24 Mar 2026

PHOTO:ITG

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की चमक कम होना और झुर्रियों का दिखना शुरु हो जाता है, लेकिन अगर सही समय पर सही देखभाल शुरू कर दी जाए तो इस असर को काफी हद तक रोका जा सकता है और स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखा जा सकता है.

photo- Pixabay

 महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर आजकल लोग हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन उनका असर कुछ समय के लिए ही रहता है. जबकि हमारे घर में मौजूद देसी चीजें बिना किसी नुकसान के असरदार साबित हो सकती हैं.

Photo: Adobe Stock

अगर आप बुढ़ापे को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो यह देसी क्रीम आपके बहुत काम आएगी. इस क्रीम को बनाने के लिए  एलोवेरा, गुलाबजल और ग्लिसरिन को मिलाकर घर पर ही तैयार कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से पोषण देती है.

Photo: Adobe Stock

एलोवेरा स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और ठंडक देता है. इसे लगाने से फाइन लाइन्स और झुर्रियों भी धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे चेहरा फ्रेश और हेल्दी नजर आता है.

Photo: Adobe Stock

गुलाबजल स्किन को टोन करता है, ओपन पोर्स को कम करने में मदद करता है. रोज वॉटर को फेस पर लगाने से नेचुरल ग्लो आता है, जिससे आपकी स्किन खिली-खिली दिखती है.

Photo: Adobe Stock

वहीं, ग्लिसरिन त्वचा की नमी को बनाए रखने में बेहद काम आती है, यह स्किन को सॉफ्ट, स्मूद और चमकदार बनाता है और ड्रायनेस को दूर करता है.

Photo: Adobe Stock

इस क्रीम को बनाने के लिए इन तीनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्मूद क्रीम तैयार कर लें. इसके बाद क्रीम को एक साफ डिब्बे में स्टोर कर लें, फिर रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं.

Photo: Adobe Stock

रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह वॉश कर लें, उसके बाद इस क्रीम को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर कुछ मिनट तक मसाज करें, ताकि ये स्किन में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो सके.

Photo: Adobe Stock

अगर आप इस क्रीम को रोजाना रात को नियमित रूप से लगाती हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन में निखार, नमी और कसाव महसूस होगा और धीरे-धीरे उम्र का असर आपके चेहरे से कम नजर आने लगेगा.

Photo: Adobe Stock

Read Next