कानों में 'झूमर' टांग आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया स्टाइलिश लुक, वाइट सूट में लगीं खूबसूरत

11 Feb 2026

Photo: ITG

अपने स्टाइल से सबको अक्सर चौंकाने वाली अलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ट्रेडिशनल कपड़े भी मॉडर्न अंदाज में बेहद स्टाइलिश लग सकते हैं.

Photo: Instagram/@stylebyami

दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट को वाइट कलर के सूट में स्पॉट किया गया, लेकिन जिस तरह एक्ट्रेस ने उसे स्टाइल किया था वो बेहद मॉर्डन था.

Photo: Instagram/@stylebyami

आलिया भट्ट को इस बार @toraniofficial की कस्टमाइज्ड वाइट कलर की फारसी सलवार के साथ वाइट कुर्ता और शीर दुपट्टा पहने देखा गया. उनका ये लुक सिंपल होने के साथ ही बेहद क्लासी लगा.

Photo: Instagram/@stylebyami

अलिया का कुर्ता आइवरी कलर का था, जो बेहद हल्के और एयरी फैब्रिक में बना था.  वी-नेकलाइन वाले इस कुर्ते पर बहुत ही बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो इसे सटल और एलिगेंट लुक दे रही थी.

Photo: Instagram/@stylebyami

कुर्ते पर की गई एम्ब्रॉयडरी भारी नहीं थी, लेकिन आउटफिट में शाही अंदाज जोड़ रही थी. कुर्ते की लम्बी और फ्लोई स्लीव्स इसे और ज्यादा खूबसूरत बना रही थीं.

Photo: Instagram/@stylebyami

कुर्ते के साथ अलिया ने वाइड-लेग फारसी सलवार पहनी थी, जिसका फ्लोइंग सिल्हूट और लंबाई आउटफिट में ड्रामैटिक लेकिन ग्रेसफुल टच दे रही थी.  इसके साथ ही उन्होंने शीर दुपट्टा कैरी किया, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था.

Photo: Instagram/@stylebyami

आलिया का आउटफिट कमाल था, लेकिन जिस एक चीज ने लाइमलाइट चुराई वो उनके इयररिंग्स थे. आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में मोतियों से बने झूमर वाले इयररिंग्स पहने थे.

Photo: Instagram/@stylebyami

मोतियों वाले इयररिंग्स ने आलिया के लुक में ओल्ड-चार्म जोड़ने का काम किया और उनका झूमर स्टाइल ड्रामा और एलिगेंस जोड़ रहा था.

Photo: Instagram/@stylebyami

अलिया के मेकअप की बात करें तो उन्होंने नेचुरल मेकअप किया हुआ था. एक्ट्रेस ने बालों को स्लीक लो पोनीटेल में स्टाइल किया था, जिससे इयररिंग्स और नेकलाइन पर फोकस बना रहे.

Photo: Instagram/@stylebyami

Read Next