08 March 2026
Photo: ITG
क्रिकेट और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां जब एक ही शादी में नजर आती हैं, तो महफिल और भी खास हो जाती है. ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में.
Photo: YogenShah
अर्जुन आज (5 मार्च 2026) सानिया चंडोक संग शादी रचा रहे हैं, जिसमें देश के बड़े-बड़े क्रिकेटर्स अपनी पत्नियों के साथ पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही अर्जुन की शादी में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी शिरकत करने पहुंचे.
Photo: Instagram/@YogenShah
जैसे ही आकाश और श्लोका ने अर्जुन-सानिया की शादी में एंट्री ली सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं. शादी में आकाश और श्लोका के रॉयल ट्रेडिशनल लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.
Photo: Yogen Shah
अर्जुन तेंदुलकर की शादी के मौके पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बेहद ग्रेसफुल अंदाज में पहुंचे. दोनों ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए.
Photo: YogenShah
जहां आकाश का लुक क्लासिक और एलिगेंट दिखा, वहीं श्लोका मेहता का ट्रेडिशनल आउटफिट बेहद रॉयल और डिटेल्ड एम्ब्रॉयडरी से सजा हुआ नजर आया.
Photo: YogenShah
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने इस खास मौके पर गोल्डन और लाइट ब्लू कलर का पेस्टल टोन वाला खूबसूरत लहंगा पहना था. उनके लहंगे पर बारीक मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी और जरी का शानदार काम किया गया था, जो इसे बेहद रिच लुक दे रहा था.
Photo: YogenShah
लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज और एक स्टाइलिश केप-स्टाइल जैकेट कैरी की थी, जिसने उनके पूरे लुक को यूनिक बना दिया. आउटफिट की डिटेलिंग इतनी खूबसूरत थी कि हर एंगल से ये लहंगा बेहद खूबसरत लग रहा था.
Photo: YogenShah
श्लोका ने अपने आउटफिट के साथ मिनिमल लेकिन बेहद एलिगेंट जूलरी चुनी थी, जिसने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए. उन्होंने गले में खूबसूरत पर्ल, डायमंड और पन्ना से जड़ा चोकर स्टाइल नेकलेस पहना हुआ था, जो उनके लुक को और ग्रेसफुल बना रहा था.
Photo: YogenShah
इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स और हाथों में स्टाइलिश ब्रेसलेट कैरी किया था. उन्होंने सॉफ्ट मेकअप और मिडल-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ खुले बालों ने उनके पूरे लुक को और भी क्लासी व एलिगेंट बना दिया.
Photo: YogenShah
आकाश अंबानी ने इस मौके पर ऑफ-वाइट शेरवानी पहनी थी, जिस पर ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल मोटिफ एम्ब्रॉयडरी की गई थी. उनकी शेरवानी पर किया गया पैटर्न इसे रॉयल टच दे रहा था. उन्होंने इसे सफेद चूड़ीदार पायजामे और मैचिंग जूतियों के साथ पेयर किया था.
Photo: YogenShah
शादी में पहुंचते ही आकाश और श्लोका ने साथ में कई तस्वीरें खिंचवाईं. दोनों की केमिस्ट्री और स्माइलिंग पोज ने फैंस का दिल जीत लिया.
Photo: YogenShah