27 March 2026
Photo: ITG
गर्मी आते ही AC हर घर की सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घंटों-घंटों एसी चलता रहता है और फिर इसके बावजूद कमरा ठंडा नहीं हो पाता.
Photo: Adobe
इससे न केवल गर्मी में परेशानी होती है, बल्कि बिजली का बिल भी खूब बढ़ता है. ऐसे में लोग तुरंत मैकेनिक को बुलाने या सर्विस सेंटर पर फोन करने की सोचते हैं.
Photo: Adobe
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 5-7 मिनट की मेहनत से आप खुद ही एसी की कूलिंग कर सकते हैं और सर्विस के 500 से 700 रुपये देने और बिजली के बढ़ते बिल से बच सकते हैं?
Photo: Adobe
एसी की कूलिंग ठीक करने के लिए आपको सबसे पहले मेन स्विच बंद करना होगा. इससे आप किसी भी तरह के करंट या हादसे से बच सकते हैं.
Photo: Adobe
अगर आपका स्प्लिट एसी है तो स्टूल या सीढ़ी का इस्तेमाल करें औ फ्रंट पैनल को दोनों साइड से धीरे-धीरे खोलें.
Photo: Adobe
अब फिल्टर निकालकर पहले सूखे ब्रश से धूल साफ करें, ज्यादा गंदा होने पर हल्के शैंपू वाले गुनगुने पानी से धो लें और पूरी तरह सूखने के बाद ही वापस लगाएं.
Photo: Adobe
जहां से फिल्टर निकाला है, वहां सूखे या हल्के गीले कपड़े से सफाई करें और ज्यादा गंदगी होने पर पुराने टूथब्रश से अंदर जमी धूल को आसानी से हटा लें. इसके बाद फिल्टर दोबारा से लगाकर एसी बंद कर दें.
Photo: Adobe
अगर आप 15-20 दिन में इस तरह एसी की सफाई करते रहें तो मैकेनिक बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Photo: Adobe
इससे 500-700 रुपये की बचत होगी और साफ एसी बेहतर कूलिंग देकर बिजली का बिल भी कम करता है.
Photo: AI generated