By Aajtak.in
5 June 2023
Jokes In Hindi
गोलू ने अपनी भैंस का रखा ऐसा नाम, सुनकर जोर से हंसेंगे आप
गोलू- आज मेरी भैंस ने अंडा दिया...
सोनू- भैंस कब से अंडा देने लगी....
गोलू- ये मेरा स्टाइल है... मैं अपनी मुर्गी का नाम भैंस रखा है...
राजू 15 मिनट में ही पेपर छोड़ कर जाने लगा.
टीचर- क्या हुआ, पेपर नहीं आता क्या?
राजू- वो बात नहीं है… मैं जिसके भरोसे आया था वो खुद मुझसे पूछ रहा है.
बंटी के पैर में चोट लग गई वह हॉस्पिटल जाता है....
डॉक्टर- इसमें तो 10 टाँके लगेंगे... बंटी- डॉक्टर साहब टाँके लगवाने हैं...
कढ़ाई नहीं करवानी !!!!
बंटी- तुमने नेट कौन-सा लगवाया है
टोनू- बीएसएनएल का
बंटी- मंथली क्या देते हो? टोनू- गालियां....
राजू- तेरा इतिहास का पेपर कैसा बना?
गोलू- बहुत बुरा...उन लोगों ने मेरे जन्म से भी पहले के प्रश्न पूछ रखे थे....
टीचर- बताओ, मंकी को हिंदी में क्या कहते हैं?
टोनू- बंदर!
टीचर- किताब में से देखकर बोला ना…..
टोनू- नहीं सर, कसम से मैंने तो आपको देखकर बोला...
Read Next
ये भी देखें
बॉयफ्रेंड- तुम मुंह पर दुपट्टा क्यों नहीं बांध लेती? गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा जवाब, हंसेंगे आप
छात्र ने ऐसी शायरी सुनाई कि मास्टरजी हुए बेहोश... पढ़िए वायरल Jokes!
छात्र ने बैडमिंटन कोच से पूछा ऐसा सवाल, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी!
बैंक लूटने के बाद डाकू ने पूछा- किसने मुझे देखा, मिला ये जवाब!