By Aajtak.in
25 August 2023
Jokes In Hindi
शख्स ने नेता और बीवी में बताई समानता पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप
नेता और बीवी दोनों को हम खुशी से चुनते हैं
लेकिन बाद में ये दोनों हमारी एक नहीं सुनते..
लड़की- बहुत अच्छा फेशियल किया है..
कितने साल का अनुभव है तुम्हें?
पार्लर वाली- मैडम आज पार्लर का पहला दिन है
पहले बर्तन मांझती थी.
औरतों की सबसे बड़ी परेशानी क्या है..
काम करे तो सांस फूल जाती है..
और बैठ जाए तो सास फूल जाती है..
कुछ न करे तो बेचारी खुद फूल जाती है..
सतयुग में गुस्सा होने पर श्राप दे देते थे
कलयुग में गुस्सा होने पर ब्लॉक कर देते हैं..
डिजिटल श्राप
शराबी- एटीएम में पैसे हैं क्या?
गार्ड- हां हैं.
शराबी- निकाल लूं?
गार्ड- हां, निकाल लो
शराबी- लाओ, पेंचकस है क्या, आज सारा कैश निकाल लूंगा. गार्ड बेहोश...
पत्नी- सुनो, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो.
पति- तुम्हें फेसबुक चलानी आती है?
पत्नी- आप चलाना मैं पीछे बैठ जाऊंगी.
Read Next
ये भी देखें
छात्र ने ऐसी शायरी सुनाई कि मास्टरजी हुए बेहोश... पढ़िए वायरल Jokes!
जब मोनू ने पूछा कि शादी कब होती है, मिला ये मजेदार जवाब... पढ़ें Viral चुटकुले!
शादी करने के हैं मजेदार फायदे, पढ़िए Viral जोक्स
Desi Jokes: भैंस पूंछ क्यों हिलाती है...? गोलू ने दिया मजेदार जवाब!