कभी बूढ़े नहीं होते... इतने साल तक बच्चे पैदा करते रहते हैं कछुए

06 April 2026

Photo  :   Pexels

सबसे उम्रदराज कछुए की मौत?

अप्रैल फूल डे पर दुनिया के सबसे उम्रदराज जीव यानी की जोनाथन नाम के कछुए की मौत की खबर वायरल हो गई. 

Photo  :   Pexels

जिंदा है जोनाथन

बाद में पता चला कि सेशेल्स के विशाल कछुए की मौत की खबर झूठी थी. जोनाथन जिंदा है.

Photo  :   Pexels

जानें कितनी है जोनाथन की उम्र

इस कछुए की उम्र 194 साल है. इस  कछुए  की मौत की खबरें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई थीं.

Photo  :   Pexels

मरने की खबर निकली अफवाह

जोनाथन अभी भी सेंट हेलेना द्वीप पर जीवित है. द्वीप की संचार प्रमुख ऐनी डिलन ने  एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह एक अफवाह थी. जोनाथन जिंदा है.

Photo  :   Pexels

धीमी हो गई है उसकी चाल

बस उसकी हालत थोड़ी धीमी हो गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि कछुए कितने दिनों तक जिंदा रहते हैं? क्या वो कभी बूढ़े नहीं होते हैं?

Photo  :   Pexels

यहां के कछुए होते हैं उम्रदराज

सेशेल्स के अल्डाब्रा द्वीप में पाए जाने वाले विशाल कछुए पृथ्वी पर कछुओं की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी प्रजाति हैं.

Photo  :   Pexels

ये है उम्रदराज होने की वजह 

ये कछुए अपनी लंबी उम्र के लिए ही जाने जाते हैं. वैज्ञानिक पहले इनकी लंबी उम्र का श्रेय इनकी बहुत धीमे मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को देते थे.

Photo  :   Pexels

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

अब वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इनके ज्यादा दिनों तक जीने की वजह इनके अन्य आनुवंशिक और जैविक प्रक्रियाएं हैं.

Photo  :   Pexels

हमेशा बढ़ते रहते हैं कछुए

रोचेस्टर विश्वविद्यालय के एजिंग रिसर्च सेंटर की सह-निदेशक जीवविज्ञानी वेरा गोर्बुनोवा कहती हैं कि विशाल कछुए कभी बढ़ना बंद नहीं करते.

Photo  :   Pexels

पूरी जिंदगी बच्चे पैदा करते हैं

गोर्बुनोवा ने बताया कि पूरी जिंदगी वो प्रजनन करते रहते हैं. इसका अर्थ है कि वे वास्तव में बूढ़े नहीं होते और जिंदगी भर बच्चे पैदा कर सकते हैं.

Photo  :   Pexels

कभी नहीं होते बूढ़े

इन नर कछुओं का वजन 550 पाउंड तक हो सकता है . सबसे पुराना जीवित  कछुआ जोनाथन है, जिसका जन्म 1832 में हुआ था.

Photo  :   Pexels

 225 साल जिंदा था ये कछुआ

वहीं  भारत के कोलकाता चिड़ियाघर में 2006 में एक कछुए की मौत हो गई थी. उस समय उसकी उम्र 255 वर्ष मानी जा रही थी.

Photo  :   Pexels

Read Next