क्या आप जानते हैं? भारत में जहां 3 ब्लेड वाले पंखे आम हैं, वहीं अमेरिका में 4 या 5 ब्लेड वाले पंखे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. आइये जानते हैं इसकी वजह.

Photo:Pexel

मौसम का बड़ा अंतर

भारत का मौसम ज्यादा गर्म और उमस भरा होता है, खासकर गर्मियों में. ऐसे में लोगों को तेज और सीधी हवा चाहिए होती है. अमेरिका में कई जगह मौसम ठंडा या संतुलित रहता है, इसलिए जरूरत अलग होती है.

Photo:Pexel

भारत में पंखा ही कूलिंग साधन

भारत के कई घरों में अभी भी एसी नहीं होता. इसलिए पंखा ही मुख्य कूलिंग डिवाइस होता है. इसी वजह से तेज हवा देने वाले 3 ब्लेड फैन ज्यादा उपयोगी और लोकप्रिय होते हैं. रत में पंखा ही कू

Photo:Pexel

तेज हवा की जरूरत

भारत में गर्मी के दौरान पसीना और उमस ज्यादा होती है. ऐसे में तेज एयरफ्लो जरूरी होता है. 3 ब्लेड फैन ज्यादा स्पीड से घूमकर मजबूत हवा देते हैं, जो तुरंत राहत पहुंचाती है.

Photo:Pexel

अमेरिका में एसी का इस्तेमाल

अमेरिका में ज्यादातर घरों में एयर कंडीशनर पहले से मौजूद होता है. वहां पंखे का काम खुद ठंडक देना नहीं, बल्कि एसी की हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाना होता है.

Photo:Pexel

सॉफ्ट ब्रीज का महत्व

अमेरिका में तेज हवा की बजाय आरामदायक और हल्की हवा पसंद की जाती है. 4 या 5 ब्लेड वाले पंखे हवा को धीरे-धीरे फैलाते हैं, जिससे सॉफ्ट और कंफर्टेबल माहौल बनता है.

Photo:Pexel

कमरे और छत की बनावट

अमेरिका में ज्यादातर घरों में एयर अमेरिका में घरों की छत आमतौर पर कम ऊंची होती है. ऐसे में तेज हवा की जरूरत नहीं होती. वहीं भारत में ऊंची छतों में तेज हवा का फैलाव ज्यादा जरूरी होता है.

Photo:Pexel

बिजली और खर्च का फर्क

भारत में बिजली बचाना महत्वपूर्ण होता है, इसलिए 3 ब्लेड वाले फैन, जो कम ऊर्जा लेते हैं, ज्यादा लोकप्रिय हैं. अमेरिका में बिजली खर्च उतना बड़ा मुद्दा नहीं माना जाता.

Photo:Pexel

 पंखे का क्या है इस्तेमाल

भारत में पंखे का उद्देश्य सीधे ठंडक देना होता है, इसलिए 3 ब्लेड बेहतर माने जाते हैं. अमेरिका में पंखे का उपयोग हवा को घुमाने के लिए होता है, इसलिए ज्यादा ब्लेड वाले फैन आम हैं.

Photo:Pexel

Read Next