क्या जमीन के नीचे पेट्रोल-डीजल के तालाब हैं, फिर कहां से आता है तेल?

31 March 2026

Photo : Pexels

हम अक्सर 'तेल के कुएं'जैसे शब्द सुनते हैं, तो इसका मतलब क्या जमीन के नीचे पेट्रोल-डीजल के तालाब हैं? 

Photo : Pexels

अगर ऐसा है तो फिर हर जगह जमीन के नीचे पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं मिलते. ऐसे में जानते हैं जमीन के नीचे कच्चा तेल या पेट्रोलियम आता कहां से है?

Photo : Pexels

हम कच्चे तेल या पेट्रोलियम का एक और नाम है. इसे 'जीवाश्म ईंधन' या फॉसिल फ्यूएल भी कहा जाता है. 

Photo : Pexels

जमीन के अंदर मिलने वाला ये कच्चा तेल लाखों वर्षों पहले मरे हुए जीव जंतुओं और पेड़ पौधों से तैयार हुआ है. ये हाइड्रोकार्बन के मिश्रण हैं.

Photo : Pexels

लाखों साल पहले डायनासोर के अस्तित्व से पहले समुद्री वातावरण में रहने वाले जानवरों और पौधों (डायटम) के अवशेषों से बनकर ये हाइड्रोकार्बन तैयार हुए हैं.

Photo : Pexels

 इन जानवरों और पौधों के अवशेष रेत, गाद और चट्टान की परतों से ढक गए. लाखों वर्षों तक इन पर कई परतें चढ़ती चली गई और गर्मी और दबाव ने अवशेषों को हाईड्रोकार्बन में बदल दिया.

Photo : Pexels

अब जब जमीन की खुदाई होती है तो हमें ये हाईड्रोकार्बन कच्चा तेल या पेट्रोलियम के रूप में मिलते हैं.

Photo : Pexels

पेट्रोलियम शब्द का अर्थ है चट्टानी तेल या धरती से निकला तेल. कच्चा तेल और अन्य हाइड्रोकार्बन के पृथ्वी पर अलग-अलग जगह भूमिगत भंडार हैं.

Photo : Pexels

अवसादी चट्टानों के भीतर छोटे-छोटे स्थानों में पृथ्वी की सतह के नीचे टार ( तेल)  या गैसीय रूप में पाए जाते हैं.

Photo : Pexels

इस तरह पेट्रोलियम उत्पाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस  हाइड्रोकार्बन से बने ईंधन ही होते हैं जो जमीन के नीचे चट्टानों के बीच जमा रहते हैं.

Photo : Pexels