10 रुपये में मिलने वाली Frooti अमेरिका में कितने की आती है?

17 Apr 2026

Photo: Youtube/@sarika_in_America

भारत में  फ्रूटी लगभग हर दुकान पर आसानी से मिल जाता है और इसका छोटा पैकेट करीब 10 रुपये में मिल जाता है.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

गर्मी के दिनों में तो यह बच्चों और बड़ों दोनों की पसंद बन जाता है. लेकिन अगर यही फ्रूटी आप अमेरिका जैसे देश में खरीदने जाएं, तो इसकी कीमत सुनकर आप चौंक सकते हैं.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

अमेरिका में फ्रूटी आमतौर पर भारतीय या एशियाई दुकानों में मिलती है और वहां इसकी कीमत करीब 80 से 150 रुपये के बीच होती है.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

यानी भारत में जो चीज बहुत सस्ती और आम है, वही विदेश में कई गुना महंगी हो जाती है.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक ही चीज की कीमत अलग-अलग देशों में इतनी अलग क्यों होती है.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

इसका कारण सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई बातें होती हैं. सबसे पहला कारण है उस चीज को एक देश से दूसरे देश तक पहुंचाने का खर्च.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

जब फ्रूटी भारत से अमेरिका भेजी जाती है, तो उसमें जहाज से ले जाने का खर्च, टैक्स और दूसरे शुल्क जुड़ जाते हैं.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

इससे उसकी कीमत बढ़ जाती है. इसके अलावा वहां दुकानों का खर्च भी ज्यादा होता है.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

अमेरिका में दुकान चलाने के लिए किराया, बिजली और कर्मचारियों पर ज्यादा पैसा खर्च होता है.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

इसलिए दुकानदार उस खर्च को पूरा करने के लिए सामान को ज्यादा कीमत पर बेचते हैं.

Photo: Youtube/@sarika_in_America

Read Next