किस शहर को कहते हैं 'Glass Capital'

10 APR 2026

Photo: Pexels

क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर है जिसे 'ग्लास कैपिटल' कहा जाता है?

Photo: Pexels

इस शहर का नाम है फिरोजाबाद, जो उत्तर प्रदेश में आगरा के पास स्थित है. यह शहर खासतौर पर कांच की चूड़ियों के लिए पूरे देश में मशहूर है.

Photo: Pexels

कहा जाता है कि भारत की लगभग 80% कांच की चूड़ियां यहीं बनती हैं.

Photo: Pexels

फिरोजाबाद को 'चूड़ियों का शहर' भी कहा जाता है, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर कांच की चूड़ियां और बर्तन बनाए जाते हैं.

Photo: Pexels

इस शहर में कांच बनाने का काम बहुत पुराना है, जो मुगल काल से चला आ रहा है.

Photo: Pexels

आज यह एक बड़ा बिजनेस बन चुका है, जहां सैकड़ों फैक्ट्रियां और भट्टियां लगातार काम करती हैं.

Photo: Pexels

कांच बनाने के लिए रेत (सिलिका), सोडा ऐश और चूना पत्थर जैसी चीजों को बहुत ज्यादा तापमान पर पिघलाया जाता है.

Photo: Pexels

जब यह पूरी तरह पिघल जाता है, तो इसे अलग-अलग आकार में ढालकर कांच के सामान बनाए जाते हैं.

Photo: Pexels

कांच के अलग-अलग रंग बनाने के लिए खास तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं, जैसे नीले रंग के लिए कोबाल्ट और लाल के लिए सेलेनियम.

Photo: Pexels

Read Next