28 Jan 2026
Photo: Insta/@zindagiwithricha
किचन में आपने अक्सर शेफ को एक लंबी, सफेद टोपी पहने देखा होगा. पहली नजर में ये सिर्फ एक स्टाइल या यूनिफॉर्म का हिस्सा लगती है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
लेकिन असल में इसके पीछे कई दिलचस्प और काम की वजहें छुपी हैं.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
सबसे पहली बात, किचन बहुत गर्म जगह होती है. गैस, ओवन और लगातार काम की वजह से वहां तापमान काफी ज्यादा रहता है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
ऐसे में शेफ के सिर को ठंडा रखना जरूरी होता है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
यही वजह है कि शेफ की टोपी (टोक) ऊपर से हल्की और फूली हुई होती है, और उसमें छोटे-छोटे छेद या जगह होती है ताकि गर्मी बाहर निकल सके.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
इससे सिर में पसीना कम आता है और शेफ ज्यादा आराम से काम कर पाता है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
दूसरी अहम वजह है साफ-सफाई (हाइजीन). किचन में खाना बनाते समय बालों का गिरना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
यह टोपी बालों को पूरी तरह ढककर रखती है, जिससे खाना साफ और सुरक्षित रहता है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
तीसरी बात-पहचान और अनुभव. पहले के समय में टोपी की ऊंचाई से यह पता चलता था कि शेफ कितना अनुभवी है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
जितनी लंबी टोपी, उतना ज्यादा अनुभव और ऊंचा पद. आजकल यह परंपरा कम हो गई है, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व अब भी है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
इसके अलावा, यह टोपी शेफ की एक खास पहचान भी बन चुकी है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha
जैसे ही आप किसी को यह टोपी पहने देखते हैं, तुरंत समझ जाते हैं कि वह एक प्रोफेशनल शेफ है.
Photo: Insta/@zindagiwithricha