कम उम्र में खोखली हो रही हैं हड्डियां? सिर्फ कैल्शियम नहीं, ये भी है वजह, हो जाएं सावधान 

01 Dec 2025

Photo: AI Generated

बहुत से लोग मानते हैं कि हड्डियां केवल कैल्शियम की कमी या बढ़ती उम्र के कारण कमजोर होती हैं. लेकिन सच्चाई कुछ और है. अगर छोटी उम्र में ही आपकी हड्डियों में से कट-कट की आवाज आने लगी है तो इसके पीछे डायबिटीज की बीमारी भी हो सकती है.

Photo: AI Generated

जी हां,  डायबिटी सिर्फ 60-70 की उम्र में ही नहीं, बल्कि किसी भी उम्र में आपकी हड्डियों को प्रभावित कर सकता है, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. भले ही आप अच्छा खाना खाते हों और आपकी हड्डियों की डेंसिटी नॉर्मल हो फिर भी डायबिटीज उन्हें कमजोर बना सकती है.

Photo: AI Generated

बेंगलुरु स्थित मणिपाल हॉस्पिटल में मधुमेह और एंडोक्रिनोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. आदर्श के.एस. ने बताया कि डायबिटीज हड्डियों की हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है और आप उन्हें मजबूत करने के लिए क्या कर सकते हैं.

Photo: AI Generated

डॉ. आदर्श का कहना है कि डायबिटीज मुख्य रूप से दो तरह का होता है टाइप 1 (T1DM) और टाइप 2 (T2DM). दोनों ही टाइप की डायबिटीज में हड्डियां कमजोर होकर फ्रैक्चर का खतरा बढ़ा सकता है.

Photo: AI Generated

डॉ. आदर्श कहते हैं, 'चाहे डायबिटीज टाइप 1 हो या टाइप 2, लगातार हाई ब्लड शुगर और शरीर के मेटाबॉलिज्म में बदलाव की वजह से हड्डियां टूटने का खतरा बढ़ जाता है.

Photo: AI Generated

कैसे डायबिटीज से करें हड्डियों की सुरक्षा? 1. डॉक्टर की सलाह और दवा: आपका डॉक्टर हड्डियों को मजबूत करने वाली दवाएं दे सकते हैं. उन्हें समय पर लेना और डॉक्टर से रेगुलर चेकअप कराना जरूरी है.

Photo: AI Generated

2. सही खान-पान: हड्डियों के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन बहुत जरूरी हैं. अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली और हरी सब्जियां शामिल करें.

Photo: AI Generated

3. एक्टिव रहें: रोजाना पैदल चलना, योग या हल्की एक्सरसाइज हड्डियों को मजबूत बनाता है. वजन उठाने वाले और स्ट्रेचिंग वाले एक्सरसाइज भी फायदेमंद हैं.

Photo: AI Generated

4. रेलुलर चेकअप: समय-समय पर हड्डियों की डेंसिटी चेक कराते रहे और बाकी टेस्ट भी करवाते रहें. इससे हड्डियों में कमजोरी जल्दी पकड़ में आ सकती है.

Photo: AI Generated

डॉ. आदर्श कहते हैं, 'सावधान रहना और समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी है. सिर्फ इसलिए कि हड्डियों की डेंसिटी जांच ठीक है, यह मत समझिए कि आपकी हड्डियां कमजोर नहीं हैं.'

Photo: AI Generated

Read Next