Photo: AI generated
अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो दिमाग को हेल्दी रखने के लिए जाना जाता है लेकिन यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाता है.
Photo: AI generated
एम्स, हार्वड और स्टैनफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से ट्रेनिंग ले चुके डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि रोजाना अखरोट खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं.
Photo: instagram@doctor.sethi
अपने एक वीडियो में वो कहते हैं, 'क्या आपको पता है कि अखरोट हमारे लिए बहुत अच्छे होते हैं. ये एंटीऑक्सिडेंट्स से पैक्ड होते हैं जिनमें बाकी नट्स के मुकाबले ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं.'
Photo: instagram@doctor.sethi
'इनमें विटामिन ई, मेलाटोनिन और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, खासकर अखरोट की पेपर जैसी स्किन में.'
Photo: Unsplash
'ये फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन को शांत करते हैं.' आपको बता दें कि फ्री रैडिकल्स एजिंग तेज करने और कई खतरनाक बीमारियों को दावत देते हैं.
Photo: instagram@doctor.sethi
'इसके अलावा इनमें बाकी नट्स के मुकाबले काफी ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है.'
Photo: Freepik
'ये ब्लड प्रेशर को कम करने, आपके हार्ट को सपोर्ट करने और आपके पेट के गुड बैक्टीरिया को बूस्ट करते हैं. साथ ही यह बेहतरीन ब्रेन फूड हैं.'
Photo: instagram@doctor.sethi
'रोजाना अखरोट खाने वालों की याद्दाश्त काफी अच्छी रहती है और उनको सूजन की दिक्कत कम होती है.'
Photo: instagram@doctor.sethi
'इसलिए आपको आज से ही मुट्ठी भर अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए.'
Photo: AI generated