29 Nov 2025
Photo:freepik generated
खराब लाइफस्टाइल की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां लोगों को ज्यादा घेर रही हैं. खान-पान का भी हमारी सेहत और दिल पर असर पड़ता है.
Photo: AI-generated
पिछले कुछ समय से हार्ट अटैक के मामलें बढ़े हैं, लेकिन दिल से जुड़ी बीमारियों के लक्षण पहले ही दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें समय पर पहचान कर हम बड़े खतरे को टाल सकते हैं
Photo: AI-generated
हार्ट अटैक के आने से पहले भी हमारी बॉडी में उसके लक्षण करीबन 1 महीने पहले दिखाई देने लगते हैं, अगर हम इनको सही समय पर पहचान लेते हैं तो इससे बचाव किया जा सकता है.
Photo: AI-generated
हमारी बॉडी में थकान होती है जो आराम करने के बावजूद बनी रहती है. जब बॉडी में सही से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है तब अक्सर ऐसा महसूस होता है, जिसे लोग आम समझ लेते हैं.
Photo: AI-generated
जब हमारा दिल सही से काम नहीं कर रहा होता है तो सांस लेने में तकलीफ होती है, क्योंकि हार्ट अटैक से पहले ब्लड ठीक से पंप नहीं हो पाता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है.
Photo: AI-generated
दिल से जुड़ी बीमारियां ब्लड फ्लो स्लो कर देती हैं, इससे अचानक से चक्कर आने लगते हैं. हार्ट बीट की स्पीड कम होने और ब्लड प्रेशर भी होने लगता है, जिससे चक्कर आते हैं.
Photo: AI-generated
दिल की धड़कन का तेज होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है, खासतौर पर जब ये सीन में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और बैचेनी जैसे लक्षणों के साथ हो.
Photo: AI-generated
अगर आपके शरीर में ये सभी लक्षण दिखाई देते हैं तो आप समझ लीजिए कि खतरे की घंटी बज चुकी है. इनकी अनदेखी करना आपको भारी पड़ सकता है.
Photo: AI-generated
आपकी बॉडी में ये लक्षण आपको दिखाई देते हैं तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें. ताकि खतरे के समय रहते हुए टाला जा सके.
Photo: AI-generated