खट्टा-मीठा स्वाद, बड़ा पाचन लाभ! आचार्य बालकृष्ण से जानें कौन से फल देते हैं बड़ा पाचन लाभ

17 Nov 2025

Photo: AI Generated/Instagram/@acharya_balkrishna

खट्टा फल देखते ही ज्यादातर लोग डर जाते हैं कि इसे खाने से पेट में जलन होगी, पित्त बढ़ेगा या सेहत पर उलटा असर पड़ेगा. लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में हर खट्टा फल शरीर के लिए खराब होता है?

Photo: AI Generated

पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि ये आपकी सबसे बड़ी गलतफहमियों में से एक है. आयुर्वेद के हिसाब से खट्टा लगने वाला हर फल शरीर में एक जैसा असर नहीं करता.

Photo: Instagram/@acharya_balkrishna

कुछ खट्टे फल तो इतने गुणकारी होते हैं कि वे पाचन सुधारते हैं, ताकत बढ़ाते हैं और शरीर को बीमारी से बचाने में मदद करते हैं. असली खेल स्वाद का नहीं फल के गुण, रस और आपकी शरीर-प्रकृति का होता है.

Photo: Instagram/@acharya_balkrishna

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि आंवला, इमली, नींबू, अनार जैसे फल भले ही स्वाद में खट्टे लगते हों, लेकिन इनके असर अलग-अलग होते हैं. कुछ फल सिर्फ खट्टे नहीं होते, बल्कि उनमें कई तरह के स्वाद मिले होते हैं.

Photo: Instagram/@acharya_balkrishna

जैसे आंवला जिसमें हल्की मिठास, कसैलापन और थोड़ा एसिडिक स्वाद सब होता है. अनार भी मीठा और हल्का खट्टा दोनों माना जाता है.

Photo: AI Generated

इसी वजह से आयुर्वेद में अनार, आंवला और अनारदाना जैसे फलों को सुरक्षित फल कहा गया है. ये पेट ठीक रखने, भूख बढ़ाने और शरीर को ताकत देने में बहुत फायदेमंद होते हैं.

Photo: AI Generated

लेकिन आचार्य ये भी कहते हैं कि आंवला हर किसी को एक जैसा सूट नहीं करता. कुछ लोगों को ज्यादा आंवला खाने से गले में भारीपन, कफ बढ़ना या ज्यादा ठंडक महसूस हो सकती है.

Photo: Instagram/@acharya_balkrishna

इसलिए हर व्यक्ति की बॉडी टाइप अलग होती है, उसी के अनुसार आंवले की मात्रा और तरीका तय करना चाहिए. इसी तरह, पका आम मीठा होता है, लेकिन कच्चा आम खट्टा-मीठा होता है और पाचन पर अलग असर डालता है. वहीं दही और करौंदा हमेशा खट्टे माने जाते हैं.

Photo: Instagram/@acharya_balkrishna

आचार्य बालकृष्ण का संदेश साफ है कि सिर्फ स्वाद देखकर यह मत तय करिए कि फल अच्छा है या नुकसान करेगा. हर खट्टा फल हानिकारक नहीं होता. कई खट्टे फल तो शरीर के लिए दवा की तरह काम करते हैं बस अपनी प्रकृति और सही मात्रा को समझना जरूरी है.

Photo: Instagram/@acharya_balkrishna

Read Next