सुबह बासी मुंह खाने पर 5 गुना फायदा देता है ये भीगा ड्राई फ्रूट! कई बीमारियों का बनता है इलाज

07 Nov 2025

Photo: AI Generated

सुबह-सुबह अगर कुछ ऐसा मिले जो स्वादिष्ट भी हो और सेहतमंद भी, तो दिन की शुरुआत ही बदल जाती है.

Photo: Ai Generated

ऐसा ही एक देसी सुपरफूड है अंजीर. अंजीर को अगर भिगोकर सुबह सुबह खा लिया जाए तो आपकी सेहत का हाल बिल्कुल बदल जाता है.

Photo: Ai Generated

रातभर पानी में भिगोकर रखा गया अंजीर सुबह खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. ये छोटी सी चीज आपके पेट, दिल, हड्डियों और स्किन सबकी देखभाल करती है. आज हम आपको सुबह सुबह भीगी हुई अंजीर खाने के फायदे गिनाने वाले हैं.

Photo: Ai Generated

1. पेट रहेगा हल्का: अंजीर में खूब सारा फाइबर होता है, जो पाचन ठीक रखता है और कब्ज से राहत देता है.

Photo: Ai Generated

2.वजन रहेगा कंट्रोल: ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.

Photo: Ai Generated

3. दिल रहेगा हेल्दी: अंजीर में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखते हैं और दिल की सेहत सुधारते हैं.

Photo: Freepik

4. स्किन पर आएगा ग्लो: इसमें विटामिन सी होता है, जो चेहरे की चमक बढ़ाता है और झुर्रियों को दूर रखता है.

Photo: Ai Generated

5. हड्डियां बनें मजबूत: अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं.

Photo: Ai Generated

नोट: रोजाना 2–3 भिगोए अंजीर ही काफी हैं. ज्यादा खाने से पेट फूल सकता है.

Photo: Ai Generated

Read Next