9 Nov 2025
Photo: AI generated
हर सुबह एक कटोरी ओट्स सुनने में भले ही आम लगे लेकिन अगर आप इसे लगातार 30 दिनों तक खाते हैं तो शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Photo: AI generated
ओट्स में मौजूद फाइबर, स्लो कार्ब्स और प्लांट-बेस्ड न्यूट्रिएंट्स शरीर को अंदर से बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं.
Photo: AI generated
तो आइए जानते हैं अगर आप 30 दिन तक रोज ओट्स खाते हैं तो शरीर में क्या-क्या बदलाव नजर आ सकते हैं.
Photo: AI generated
ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है जो डाइजेशन को धीमा करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं जो वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है.
Photo: AI generated
अगर आपको पेट फूलने या कब्ज की समस्या है तो ओट्स फायदेमंद हो सकता है. इसमें में मौजूद फाइबर गट हेल्थ और डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है. जिससे पेट हल्का रहता है और गैस या एसिडिटी की परेशानी कम होती है.
Photo: AI generated
शुगर वाले ब्रेकफास्ट के मुकाबले ओट्स धीरे-धीरे डाइजेस्ट होते हैं जिससे शरीर में एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है. इससे आपका ब्लड शुगर स्टेबल रहता है और आप दिनभर ज्यादा फोकस्ड, एक्टिव और बैलेंस्ड महसूस करते हैं.
Photo: AI generated
ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है. कई स्टडीज में पाया गया है कि जो लोग रोजाना ओट्स खाते हैं उनमें हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है.
Photo: AI generated
इस तरह से लगातार 30 दिन तक ओट्स खाने से आप अपने शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव महसूस कर सकते हैं.
Photo: AI generated
बस ध्यान रखें, ओट्स ज्यादा मात्रा में न हो. रोजाना आधा कप सूखे ओट्स काफी है जो पकने के बाद लगभग एक कप ओटमील बन जाता है.
Photo: AI generated