01 Oct 2025
Photo: AI Generated
किडनी आपके शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो आपकी बॉडी से वेस्ट बाहर निकालने, पानी और नमक का बैलेंस बनाए रखने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.
Photo: AI Genrated
ऐसे में किडनी की देखभाल करना बहुत जरूरी है. जब किडनी कमजोर हो जाती हैं, तो शुरुआत में इसके लक्षण बहुत हल्के हो सकते हैं.
Photo: AI Genrated
नतीजतन किडनी की बीमारी और फेलियर का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन अगर इन्हें जल्दी पहचान लिया जाए, तो आगे की समस्या रोकने और समय पर इलाज कराने में मदद मिल सकती है.
Photo: AI Genrated
आज हम इस खबर में आपको किडनी की समस्या के शुरुआती संकेतों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें पहचान कर आप किडनी को फेल होने से बचा सकते हैं.
Photo: AI Genrated
झागदार या बुलबुले वाला पेशाब: अगर पेशाब में लगातार ज्यादा झाग या बुलबुले बनते हैं, तो ये किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. जब आपकी किडनी खराब होने लगती है तो प्रोटीन को पेशाब के साथ बाहर निकाल देता है, जिससे झाग बनता है.
Photo: Freepik
पैरों और चेहरे में सूजन: किडनी ठीक से काम न करने पर शरीर में पानी जमा हो सकता है. इससे पैरों, टखनों और चेहरे के आसपास सूजन हो सकती है.
Photo: AI Genrated
रात में बार-बार पेशाब आना: अगर रात में बार-बार पेशाब आता है, तो ये किडनी की समस्या की वजह से हो सकता है. किडनी खराब होने पर लिक्विड को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाते, जिससे बार-बार पेशाब जाना पड़ता है.
Photo: Freepik
गहरे रंग का पेशाब: पेशाब का रंग गहरा पीला, भूरा या चाय जैसा दिखने लगे तो आपको समझना चाहिए कि ये किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है.
Photo: Pixabay
लगातार थकान: जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में वेस्ट जमा हो जाते हैं. इससे कमजोरी, थकान और ध्यान कम होना जैसी समस्या होती है.
Photo: AI Genrated
मुंह में मेटल या अमोनिया जैसा स्वाद: अगर मुंह में अजीब से मेटल या अमोनिया जैसा स्वाद आए तो ये किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है. वेस्ट खून में जमा होने से खाना अजीब या कड़वा लग सकता है और भूख कम हो सकती है.
Photo: AI Genrated