बार-बार खांसी से हैं परेशान? आचार्य बालकृष्ण ने बताया देसी इलाज, तुरंत दे सकता है आराम!

9 Nov 2025

Photo: AI-generated

सर्दी और प्रदूषण के कारण खांसी-जुकाम से लोग बहुत परेशान है. बार-बार आने वाली खांसी दिनभर की दिनचर्या को पूरी तरह बिगाड़ देती है. 

Photo: AI-generated

रात में सोते समय गले में खुजली और कफ की वजह से नींद तक पूरी नहीं हो पाती. कई बार सूखी खांसी इतनी बढ़ जाती है कि सीने में दर्द और बेचैनी होने लगती है. 

Photo: AI-generated

ठंडी हवा, धूल-धुएं या वायरल इंफेक्शन खांसी को और ज्यादा गंभीर बना देते हैं, जिससे बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी परेशान रहते हैं. खांसते हुए लोग परेशान हो जाते हैं और दवाइयां भी जल्दी असर नहीं करती हैं.

Photo: AI-generated

ऐसे में लोग तुरंत दवाइयों की ओर भागते हैं, लेकिन खांसी में दवा लेना सही फैसला नहीं होता है. कई बार खांसी में घरेलू उपाय भी उतने ही कारगर होते हैं. 

Photo: AI-generated

खांसी से छुटकारा पाने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने एक देसी इलाज बताया है, जो खांसी से आपको राहत दिला सकती है. आइए जानते हैं कि खांसी होने पर क्या घरेलू नुस्खा आजमाना चाहिए.

Photo: Instagram/@acharya_balkrishna

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, खांसी होने पर सेंधानमक का एक छोटा-सा टुकड़ा चूसना बेहद फायदेमंद होता है. 

Photo: AI-generated

सेंधानमक को धीरे-धीरे मुंह में घुलने दें, इससे गला शांत होने लगता है और जलन कम होती है. आयुर्वेद के अनुसार, सेंधानमक की गर्म तासीर बलगम को ढीला करती है और खांसी को आराम देती है. 

Photo: AI-generated

अगर खांसी लगातार रुक नहीं रही हो, तो यह आसान उपाय तुरंत राहत पहुंचा सकता है. नियमित रूप से कुछ समय तक यह इस्तमाल करने से गले की सूजन भी कम होती है और सांस लेने में आसानी मिलती है.

Photo: AI-generated

वैसे तो देसी नुस्खे सुरक्षित होते हैं, लेकिन हालांकि ज्यादा नमक सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इसे आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

Photo: AI-generated

Read Next