हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज रोज खा लें बस ये एक फल, नसों से तेजी से साफ होगा प्लाक!

30 Nov 2025

Photo:freepik

हार्ट हेल्थ के लिए हाई कोलेस्ट्रॉल एक धीमे जहर की तरह काम करता है, जो दिल को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है. बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अधिकतर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं.

Photo:freepik

जबकि हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए दवा ही पहला ऑप्शन नहीं है, कई बार प्रकृति हमें सबसे आसान और असरदार इलाज देती है. जिन्हें लोग अक्सर ही नजरअंदाज कर देते हैं. 

Photo:freepik

डायटीशियन श्वेता पांचाल ने एक ऐसे ही फल के बारे में बताया है, जिसे रोजाना खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है. लेकिन लोग इस फल को बहुत हल्के में लेते हैं,हालांकि इस फल के चमत्कारी फायदे जानकर लोग चौंका जाएंगे.

video: Instagram@dt.shwetashahpanchal 

अगर आप रोजाना एक अरूद खाते हैं तो यह हार्ट हेल्थ पर बड़ा असर डालता है. अमरूद एक सुपरफूड है, जिसे खाने से हमारे दिल की सेहत ठीक रहती है.

Photo: Pixabay

इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. यह फाइबर आंत में कोलेस्ट्रॉल को बांधकर उसे ब्लडस्ट्रीम में जाने से भी रोकने में काम आता है.

Photo: Pixabay

अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है, जो रक्त वाहिकाओं को ऑक्सीडेंटिव डैमेज से बचाता है. एक अमरूद में संतरे से 3–4 गुना ज्यादा विटामिन C मिलता है.

Photo: Pixabay

ब्लड शुगर को स्थिर रखकर वेट कंट्रोल करने में हेल्प करता है. जब वजन कंट्रोल रहता है तो लिपिड लेवल भी बेहतर होता है. अमरूद का पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है.

Photo: Pixabay

 वहीं, इसमें मौजूद फाइबर गट बैक्टीरिया को पोषण देकर गट हेल्थ को मजबूत करता है. गट हेल्थ सही रहती है तो उसका सीधा असर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल पर पड़ता है. 

Photo: Pixabay

रोज 1 मिडियम साइज का अमरूद सुबह 11 बजे या शाम 4 बजे खाना सबसे फायदेमंद है. इस एक आदत से दिल की सेहत, डाइजेशन और स्किन तीनों में नेचुरल सुधार आता है.

Photo: Pixabay

Read Next