22 Nov 2025
Photo: Instagram@/Acharya Balkrishna
सुबह उठकर पानी पीना चाहिए, ये तो हम सभी जानते हैं पर कितना, यह सवाल अक्सर मन में रहता है.
Photo: AI generated
कोई सुबह खाली पेट ज्यादा पानी पीने की सलाह देता है तो कोई कहता है कि खाली पेट ज्यादा पानी नुकसान भी कर सकता है.
Photo: AI generated
आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बताया है कि हेल्दी और फिट रहने के लिए सुबह कितना पानी पीना चाहिए.
Photo: Instagram@/Acharya Balkrishna
आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि कुछ लोगों को लगता है कि सुबह उठकर खूब सारा पानी पीना चाहिए. लेकिन 'खूब' कितना? ये किसी को नहीं पता.
Photo: AI generated
कई लोग सुबह उठकर इतना पानी पी लेते हैं कि उनका पेट मटके जैसा फूल जाता है और दिन भर भारीपन महसूस होता है.
Photo: AI generated
आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि सुबह उठकर आपको खूब पानी नहीं पीना है. आपको उतना पानी पीना है जितना आपका शरीर आपको कहे.
Photo: AI generated
वे कहते हैं कि नॉर्मली आप अपने शरीर की जरूरत के अनुसार सुबह 1 से 3 गिलास पानी पी सकते हैं.
Photo: AI generated
यानी सुबह उठकर पानी तो जरूर पिएं लेकिन उतना ही जितनी आपके शरीर को जरूरत है. एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने से बचें.
Photo: AI generated
जब आप शरीर की जरूरत को समझकर पानी पीते हैं तो डाइजेशन बेहतर होता है और दिन भर एनर्जी भी बनी रहती है.
Photo: AI generated