क्या आपने बनाई है कभी सेवई की स्वादिष्ट बर्फी? ईद पर करें ट्राई
By Aajtak.in
17 April 2023
Eid 2023
सेवई ईद की खास डिश है. इस त्योहार पर तरह-तरह की सेवइयों का लुत्फ उठाया जाता है.
इस साल ईद की सेवई में ट्विस्ट के साथ कुछ नया ट्राई कीजिए. आइए जानते हैं सेवईं की बर्फी कैसे बनाई जाए.
200 ग्राम सेवई, 100 ग्राम देसी घी, 30 ग्राम पिस्ता, 40 ग्राम बादाम, 25 ग्राम किशमिश, 250 ml (मिली.) दूध, 120 ग्राम खोया, 100 ग्राम चीनी.
सामग्री
सबसे पहले एक पैन में सेवई को ड्राई रोस्ट करे लें.
जब सेवई सुनहरी हो जाएं तो इसमें देसी घी डालें और इसे एक मिनट के लिए टॉस करें.
टॉस करने के बाद इसमें सामग्री अनुसार दूध डालकर मिक्स करें.
जब दूध में उबाल आ जाए तो खोया, चीनी डालें और इसे तब तक टॉस करें जब तक यह पूरी तरह मिक्स और गाढ़ा न हो जाए.
इसे एक ट्रे में सेट करें फिर नट्स, ड्राई फ्रूट्स और सिल्वर वर्क लगाएं.
ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से पीस करके सर्व करें.
Read Next
ये भी देखें
रामा या श्यामा: सर्दियों में चाय में डालें कौन-सी तुलसी?
चिकन से 4 गुना ज्यादा कैल्शियम देगी ये देसी चीज, आज से ही डाइट में करें शामिल
देसी घी खाना सही या गलत? करीना कपूर की डायटीशियन ने बताया
सुबह-सुबह पी लें एक गिलास दालचीनी का पानी, वजन घटाने के साथ ही मिलेंगे ये गजब के फायदे