सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ये हरी पत्तियां, आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताए इसके 5 गजब के फायदे

23 Nov 2025

Photo: Instagram@/Hansaji Yogendra & Yoga Inst./Youtube

सहजन की पत्तियां हमारी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यही वजह है कि PM मोदी से लेकर कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी रोजाना इसका सेवन करते हैं.

Photo: The Yoga Institute/Youtube

आयुर्वेद और नेचुरल हेल्थ एक्सपर्ट, डॉक्टर हंसाजी योगेंद्र का कहना है कि लगातार 15 दिन तक सहजन की पत्तियों का सेवन करने से आपके शरीर में कई तरह के पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे. 

Photo: Instagram@/Hansaji Yogendra

ऐसे में आज हम जानेंगे कि रोजाना सहजन की पत्तियां खाने से क्या फायदे होते हैं और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है.

Photo: The Yoga Institute/Youtube

डॉ. हंसाजी के अनुसार, सहजन की पत्तियों में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है. यह आपके शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है.

इम्यूनिटी मजबूत होती है

Photo: The Yoga Institute/Youtube

सहजन की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है. डॉ. हंसाजी के अनुसार इसके पत्तियों में पाए जाने वाला कंपाउंड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

डायबिटीज में फायदेमंद

Photo: The Yoga Institute/Youtube

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए सहजन की पत्तियां काफी फायदेमंद हैं. इनमें मौजूद विटामिन B मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट को एनर्जी में बदलने में मदद करता है. 

वजन कंट्रोल रहता है

Photo: The Yoga Institute/Youtube

डॉ. हंसाजी के अनुसार, सहजन की पत्तियों में अमीनो एसिड और आयरन होता है जो बालों के टूटने और झड़ने की समस्या को कम करता है. साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होता है जो स्किन को साफ रखने में मदद करता है.

बेहतर स्किन और बालों के लिए 

Photo: The Yoga Institute/Youtube

कैल्शियम और अन्य मिनरल्स से भरपूर सहजन की पत्तियां हड्डियों को मजबूत बनाती हैं. डॉ. हंसाजी के अनुसार, रोजाना इसका  सेवन से जोड़ों में दर्द कम होता है और चोट लगने पर शरीर को खुद को जल्दी रिकवर कर पाता है.

हड्डियों और जोड़ों की सेहत के लिए

Photo: The Yoga Institute/Youtube

सहजन की ताजी पत्तियां आप कच्ची खा सकते हैं, सब्जी में डाल सकते हैं या जूस बनाकर ले सकते हैं. चाहें तो इन्हें सुखाकर पाउडर भी बना सकते हैं. इसे खाली पेट या भोजन के बाद कभी भी लिया जा सकता है. 

सहजन की पत्तियां को कैसे लें?

Photo: The Yoga Institute/Youtube

यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना न भूलें.

Photo: Freepik

Read Next