गर्मियों में दूध को फटने से कैसे बचाएं? ध्यान रखें ये जरूरी बातें
By Aajtak.in
06 April 2023
गर्मियों के दिनों में अक्सर दूध जल्दी फटना शुरू हो जाता है.
दूध को फ्रिज से थोड़ी देर के लिए बाहर रख दिया जाए तो महक आनी शुरू हो जाती है या खट्टा हो जाता है.
अगर आप गर्मियों के मौसम में दूध को फटने से बचाना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान का रखना जरूरी है. आइए जानते हैं...
घर में कच्चा दूध लाते ही उसे तुरंत गर्म कर लें.
दूध उबालने के बाद अगर इसमें 1 चुटकी कॉर्न स्टार्च मिला दिया जाए तो दूध को फटने से रोका जा सकता है.
अगर आप दूध को दिन में 3-4 बार उबालेंगे तो यह नहीं फटेगा.
दूध गर्म करने के बाद जब ठंडा हो जाए तो इसे फ्रिज में रख दें. आप चाहे तो आइस ट्रे में डालकर दूध को डीप फ्रीज भी कर सकते हैं.
दूध को फ्रिज में हमेशा ढककर रखें कोशिश करें कि फ्रिज में कोई सड़ी हुई चीज न रखी हो.
अगर आप फ्रिज में दूध नहीं रख रहे हैं तो कोशिश करें कि दूध को किसी ठंडी जगह स्टोर करके रखें.
Read Next
ये भी देखें
रामा या श्यामा: सर्दियों में चाय में डालें कौन-सी तुलसी?
1-2 नहीं बल्कि 8 तरह की होती है 'बीयर', जानें बनाने के लिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल
‘बुरे’ कहकर इन फलों से न बनाएं दूरी! सेहत को देते हैं जबरदस्त ताकत, जानें नाम
इन फूड कॉम्बिनेशन से बढ़ेगा पोषण, डॉक्टर ने किया दावा! बीमारियां भी रहेंगी दूर