यहां खाई जाती है लाल चीटियों से बनी मसालेदार चटनी
By Aajtak.in
30 March 2023
भारत में तमाम तरह के पकवान बनते हैं. हर राज्य अपने खास खाने के लिए मशहूर है.
लेकिन खाने की कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनके बारे में सुनकर शायद आपका दिमाग चकरा जाए.
आज हम आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने वाले हैं. ये है लाल चीटियों की चटनी.
भारत में पूर्वी राज्यों जैसे ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में ऐसे लोग हैं जो इन लाल चींटियों और उनके अंडों की मसालेदार चटनी बनाते हैं.
ये चटनी आदिवासी समाज के लोग खाते हैं. छत्तीसगढ़ के बस्तर के जंगल की लाल चींटी की चटनी चापड़ा के नाम से जानी जाती है.
चापड़ा चींटी को नमक-मिर्च के साथ पीस कर चटनी बनाकर खाया जाता है. छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से इसका इस्तेमाल होता रहा है.
हालांकि अब शहरों में भी चापड़ा चटनी लोगों को पसंद आ रही है. लाल चींटी की चटनी का इस्तेमाल खाने के अलावा दवाइयों के रूप में भी किया जाता है.
जिसका इस्तेमाल आंखों के लिए अच्छा माना जाता है और पीलिया, सामान्य जुखाम, जोड़ों के दर्द, खांसी के पीड़ित लोगों को भी ये खिलाई जाती है.
देखें रेसिपी
Read Next
ये भी देखें
रामा या श्यामा: सर्दियों में चाय में डालें कौन-सी तुलसी?
1-2 नहीं बल्कि 8 तरह की होती है 'बीयर', जानें बनाने के लिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल
सुबह-सुबह पी लें एक गिलास दालचीनी का पानी, वजन घटाने के साथ ही मिलेंगे ये गजब के फायदे
इन फूड कॉम्बिनेशन से बढ़ेगा पोषण, डॉक्टर ने किया दावा! बीमारियां भी रहेंगी दूर