पेट की ठंडक के लिए गर्मियों में पिएं टेस्टी खीरे का रायता
By Aajtak.in
06 April 2023
गर्मियों के दिनों में खीरे का रायता पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
पेट को ठंडक देने और थाली का स्वाद बढ़ाने के लिए टेस्टी खीरे का रायता जरूर पिएं. आइए जानते हैं विधि.
2 कप दही, 1 कप खीरा (कद्दूकस किया हुआ), 1/4 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, 1/4 टीस्पून काला नमक, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला स्वादानुसार, 2 टेबलस्पून हरा धनिया, सादा नमक स्वादानुसार.
सामग्री
सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. इसके बाद खीरे को फेंटी हुई दही में मिलाएं.
इसमें नमक और काला नमक डालकर मिक्स करें.
ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला डाल दें.
तैयार है खीरे का रायता. हरा धनिया डालकर साथ सर्व करें.
Read Next
ये भी देखें
रामा या श्यामा: सर्दियों में चाय में डालें कौन-सी तुलसी?
कटहल फल है या सब्जी? इससे बनती है वाइन...अब फायदे भी जान लीजिए
1-2 नहीं बल्कि 8 तरह की होती है 'बीयर', जानें बनाने के लिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल
‘बुरे’ कहकर इन फलों से न बनाएं दूरी! सेहत को देते हैं जबरदस्त ताकत, जानें नाम