खाना बनाने में आ रहा है आलस, तो बस 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएंगी ये चीजें

27 June 2025

By: Aajtak.in

खाने की ऐसी बहुत सी रेसिपी हैं, जो महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो सकती हैं. 

Credit: AI

ये ना केवल जल्दी बनकर तैयार हो जाती हैं, बल्कि स्वाद में भी बेमिसाल हैं. 

Credit: Freepik

आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं. 

Credit: Freepik

स्प्राउट्स सलाद पौष्टिकता से भरपूर है, जो अंकुरित बीन्स, सब्जियों में नींबू का रस और चाट मसाला डालकर झटपट तैयार किया जा सकता है. 

स्प्राउट्स सलाद 

यह एक बहुत ही हल्की और बनाने में आसान डिश है, जिसे आप नाश्ते में स्वाद लेकर खा सकते हैं. पोहे को अच्छे से धोकर उसे आप सब्जियों और मूंगफली के साथ भूल सकते हैं. 

पोहा

Credit: Freepik

उपमा, सूजी से बनने वाली एक स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय रेसिपी है. आप इसे सरसों के दाने, करी पत्ते और सब्जियों के साथ मिलाकर बनाते हैं. 

उपमा

Credit: AI

बेसन का चीला बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाता है. इसके लिए आपको बेसन और मासलों का एक पेस्ट बनाना होता है और सेकना होता है. 

बेसन का चीला

Credit: AI

रवा डोसा एक दक्षिण भारतीय डिश है, जो सूजी, चावल के आटे और मसालों से मिलकर बनता है. यह बेहद टेस्टी और कुरकुरा होता है. 

रवा डोसा

Credit: AI

पनीर भुर्जी एक पौष्टिक आहार है, जो स्वाद में हिट है. इसे बनाने के लिए पनीर को प्याज, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता. यह बहुत जल्दी बनकर तैयार किया जा सकता है. 

पनीर भुर्जी 

Credit: AI

आलू जीरा बनाने के लिए उबले हुए आलुओं को जीरे और मसालों के साथ भूने जाता है. यह एक स्वादिष्ट और बनाने में आसान डिश है. 

आलू जीरा

Credit: AI

उबले हुए चावलों को दही के साथ मिलाकर तैयार की जाने वाली इस डिश में सरसों दाने और करी पत्ते का तड़का लगाया जाता है. यह बहुत जल्दी बनने वाली डिश है. 

दही चावल

Credit: AI

Read Next